आस्था

Planet Prediction, ​May 2023: मई में इन 4 ग्रहों के राशि परिवर्तन से इन राशियों की खुल रही है किस्मत, पूरा हो सकता है अपना घर का सपना 

Planet Prediction, ​May 2023: भोग, विलास और भौतिक सुखों के स्वामी ग्रह शुक्र आज राशि परिवर्तन करते हुए मिथुन राशि में चले गए. वहीं ज्योतिष के जानकारों के अनुसार शुक्र ग्रह के अलावा इस महीनें मंगल और सूर्य ग्रह भी  राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं. इसके अलवा मई महीने में बुध मेष राशि में अपनी चाल बदलते हुए मार्गी होने जा रहे हैं. ऐसे में ग्रह गोचर के अनुसार कई राशियां प्रभावित हो रही हैं. ज्योतिष के जानकारों के अनुसार आज 2 मई को शुक्र के मिथुन राशि में प्रवेश करने से मंगल शुक्र का युति संबंध बनेगा. वहीं कुछ दिनों बाद ही 10 मई को मंगल कर्क राशि में गोचर करने जा रहे हैं. वहीं 15 मई को बुध मेष राशि में उदित होंगे. इसी दिन सूर्य भी मेष से वृषभ राशि में गोचर करेंगे. आइए जानते हैं किन राशियों को ग्रहों की इन बदलती दशाओं का लाभ मिल सकता है.

मिथुन वालों के लिए नई संपत्ति के योग

मिथुन राशि वालों के लिए यह ग्रह दशा काफी लाभदायक रहने वाली है. बताया जा रहा है कि इस दौरान इनके व्यक्तित्व में निखार आएगा. इसके अलावा किसी नई संपत्ति को खरीदने के लिए किये जा रहे प्रयास के सफल होने की संभावना है. वहीं इस दौरान संतान पक्ष की ओर से कोई बड़ा शुभ समाचार मिल सकता है. हालांकि इस अवधि में खुद के उपर अधिक खर्च करेंगे.

सिंह राशि वालों के लग सकती है लॉटरी

ज्योतिष के जानकारों के अनुसार बदलती ग्रह दशाओं के अनुसार सिंह राशि के लोगों को धन लाभ होने की संभावना है. इस दौरान अचानक से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं. शुक्र के गोचर के साथ ही इनके प्रेम संबंधों में सुधार देखने को मिलेगा. वहीं कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. इस महिनें विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है.

इसे भी पढें: Chandra Grahan 2023: चंद्रग्रहण के दिन इन उपायों से खुलेगा किस्मत का ताला, करियर, व्यापार और रोजगार को लेकर मिलेगा शुभ समाचार

धनु राशि वालों की लव लाइफ शानदार

धनु राशि के वाले लोगों पर ग्रहों के शुभ प्रभाव के कारण उनकी लव लाइफ काफी शानदार हो सकती है. प्रेम जीवन में खास तरह के योग बनने के कारण संबंधों में मधुरता आएगी. जीवनसाथी के साथ खरीददारी करने जा सकते हैं. इसके अलाव कहीं बाहर भी साथ में घूमने जा सकते हैं. हालांकि इस दौरान आपको फालतू बातों पर बहस से बचना होगा. वहीं इस राशि वाली महिलाओं को सेहत से संबंधित दिक्कत आ सकती है. वहीं मई के महीने में आपके कई अटके हुए काम बन सकते हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

6 राज्यों में राज्यपालों का बड़ा फेरबदल, केरल पहुंचे ओम प्रकाश माथुर; तमिलनाडु समेत कई राज्यों को मिले नए गवर्नर

Governor Appointments India: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की…

10 minutes ago

24 साल बाद अर्बन लैंड सीलिंग मामले में याचिका खारिज, अब दीवानी अदालत जाने की छूट

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अर्बन लैंड सीलिंग के 24 साल पुराने मामले में देरी से दाखिल…

27 minutes ago

वोट चोरी का आरोप, सड़क से सुप्रीम कोर्ट तक बवाल; प्रदर्शन में कब-क्या हुआ? जानिए पूरी टाइमलाइन

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग और SIR प्रक्रिया को लेकर INDIA गठबंधन ने दिल्ली में…

30 minutes ago

अंधविश्वास का खूनी खेल: सोते समय भाई ने दो बहनों को कुल्हाड़ी से काटा

झारखंड के धालभूमगढ़ में अंधविश्वास के चलते एक भाई ने बीमारी ठीक कराने के लिए…

42 minutes ago

ऋषभ पंत को बड़ा झटका, न्यूजीलैंड दौरे के 2 मैचों से बाहर; इस खिलाड़ी की हुई एंट्री

India A vs New Zealand A: भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत लेफ्ट-साइड स्ट्रेन के कारण न्यूजीलैंड…

46 minutes ago

PHDCCI को मिला नया नेतृत्व, अनिल गुप्ता बने अध्यक्ष; संजय सिंघानिया और अंशुमान सिंघानिया को भी बड़ी जिम्मेदारी

PHDCCI New President: पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) के 121वें वार्षिक सत्र में…

1 hour ago