वीडियो ग्रैब
UP Nikay Chunav 2023: आज शाम तक प्रदेश के 37 जिलों में निकाय चुनाव के लिए पहले चरण का प्रचार थम गया है. इससे पहले सभी राजनितिक दल जनता को लुभाने का अपना-अपना दांव चल चुके हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स किसी को कुछ देता नजर आ रहा है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो बसपा के महापौर प्रत्याशी हशमत मलिक का है, जो जनता को वोट के लिए पैसे देते नजर आ रहे हैं.
मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के वार्ड नम्बर 42 का बताया जा रहा है. यहां के बसपा महापौर प्रत्याशी हशमत मलिक के साथ ही शमशाद और मुस्तकीम के ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज हुआ है. तीनों पर आदर्श चुनाव आचार सहिंता का उल्लंघन करने के मामले में केस दर्ज किया गया है. बताया जा रहा है कि तीनों नेताओं ने मतदाताओं को लुभाने के लिए और अपने हक में वोट डलवाने के लिए पैसे बांटे हैं. इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसी वीडियो के वायरल होने के बाद ही पुलिस लाइन में तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav 2023: चुनाव प्रचार के दौरान कीचड़ में फिसलकर गिरीं भाजपा सांसद मेनका गांधी, भाजपाइयों पर भड़कीं
यूपी निकाय चुनाव के पहले चरण की वोटिंग शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर,अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, झांसी, जालौन, ललितपुर, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, उन्नाव, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली और जौनपुर में होगी.
इस बार राज्य चुनाव आयोग ने यूपी में दो चरणों में निकाय चुनाव कराने की घोषणा की है, जिसमें 4 और 11 मई को वोटिंग होगी. प्रयागराज में पहले चरण यानी 4 मई को वोटिंग होगी. पहले चरण में 9 मंडल में वोटिंग होगी, जिसमें सहारनपुर, मुरादाबाद, आगरा, झांसी, प्रयागराज, लखनऊ, देवीपाटन, गोरखपुर, वाराणसी हैं. इसके साथ ही दूसरे चरण में भी 9 मंडल में वोटिंग होगी. वहीं 13 मई को चुनाव के नतीजे आएंगे.
-भारत एक्सप्रेस
8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…
INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…
यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…
BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…
Governor Appointments India: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अर्बन लैंड सीलिंग के 24 साल पुराने मामले में देरी से दाखिल…