Fasting Benefits: देशभर में शारदीय नवरात्रि की धूम देखने को मिल रही है, हर कोई मां दुर्गा की भक्ति में लीन नजर आ रहा है. माता रानी को समर्पित ये दिन काफी पावन माने जाते हैं. इन 9 दिनों में 9 अलग-अलग देवियों की पूजा की जाती है और हर एक दिन अलग देवी को समर्पित होता है.
कई लोग नवरात्रि के दिनों में व्रत रखते हैं, कुछ लोग फलाहार पर रहते हैं, तो कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो काफी कठिन व्रत अपनाते है और केवल रात के समय में एक गिलास दूध पीकर ही व्रत और पूजन करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि नवरात्रों के समय पर में रखे जाने वाले व्रत सिर्फ धार्मिक ही नहीं बल्की वैज्ञानिक महत्व भी होता है.
डॉक्टर्स के मुताबिक व्रत रखने से बॉडी वेट कंट्रोल होता है साथ ही बॉडी डिटॉक्स भी हो जाती है. व्रत के दौरान सही खानपान बहुत जरूरी है, ताकि शरीर में कमजोरी न आए और आप पूरे दिन एक्टिव बने रहें. फलों और हल्के खाने का चुनाव सबसे अच्छा माना जाता है.
व्रत के समय आप पपीता, केला, अनार, सेब, तरबूज और खीरा जैसे फल खा सकते हैं. ये शरीर को एनर्जी और पानी की कमी से बचाते हैं.
इसके अलावा मखाना, राजगीरा, कद्दू, साबूदाना और नट्स भी खा सकते हैं. हालांकि, ध्यान रहे कि साबूदाना ज्यादा मात्रा में न खाएं क्योंकि इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है, जिससे पेट भारी लग सकता है.
इसके अलावा दूध, दही, छाछ जैसी चीजें व्रत में बहुत फायदेमंद होती हैं. ये शरीर को प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स देती हैं. लौकी का रायता या कद्दू-खीरे का रायता भी खा सकते हैं. इनमें एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर होते हैं और ये पेट को हल्का रखते हैं.
वहीं व्रत में सबसे ज्यादा जरूरी है शरीर को हाइड्रेटेड रखना. इसके लिए नारियल पानी, नींबू पानी, ताजा जूस, छाछ और ग्रीन टी का सेवन करें. ये शरीर को ठंडक और एनर्जी दोनों देंगे.
अगर आपको डायबिटीज है या आप गर्भवती/स्तनपान करा रही हैं, तो बहुत देर तक खाली पेट न रहें. लंबे समय तक भूखे रहने से शुगर लेवल गिर सकता है.
बेहतर होगा कि थोड़ी-थोड़ी देर पर हल्का और हेल्दी स्नैक खाएं. अपनी डाइट में दही, पनीर, टोफू जैसे प्रोटीन युक्त फूड शामिल करें और लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले विकल्प चुनें.
ये भी पढ़ें- Kada Dham : आस्था का प्राचीन शक्ति केंद्र, नवरात्र पर उमड़ रही है भक्तों की भीड़
व्रत केवल धार्मिक महत्व ही नहीं रखता, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा माना जाता है.
व्रत खोलते समय पहले लिक्विड चीजें जैसे जूस या छाछ लें और फिर हल्का भोजन करें.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…
चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…