देश

बिहार विधानसभा चुनाव में BJP का बड़ा फैसला, धर्मेंद्र प्रधान को बनाया चुनावी प्रभारी, जानिए सह-प्रभारी कौन?

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान अभी बाकी है. लेकिन राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है. भारतीय जनता पार्टी ने भी चुनाव के लिए अपने प्रभारी और सह-प्रभारियों की घोषणा कर दी है.

धर्मेंद्र प्रधान को बनाया चुनावी प्रभारी

बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र प्रधान को बिहार चुनाव का प्रभारी बनाया है. वहीं, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल और उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

पश्चिम बंगाल में भी बदले समीकरण

पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को प्रभारी बनाया गया है. उनके सहयोगी के तौर पर लोकसभा सांसद बिप्लब कुमार देब को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है.

अरुण सिंह ने किया आधिकारिक ऐलान

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने इन नियुक्तियों का आधिकारिक पत्र जारी किया. पार्टी ने साफ किया कि ये बदलाव तुरंत प्रभाव से लागू होंगे. पार्टी सूत्रों का कहना है कि नई जिम्मेदारियां संगठन को और मजबूत करने और चुनावी रणनीति को धार देने के उद्देश्य से दी गई हैं. लक्ष्य है कि आने वाले विधानसभा चुनावों में बेहतर प्रदर्शन किया जा सके.

ये भी पढ़ें: Bihar Election: विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, 6 अक्टूबर के बाद हो सकता है तारीखों का ऐलान

कब आएगा चुनाव कार्यक्रम?

चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक, 6 अक्टूबर के आसपास बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है. जानकारी है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार जल्द बिहार दौरे पर आ सकते हैं. इससे पहले राज्य में अफसरों के तबादले और पोस्टिंग की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं.

बिहार और बंगाल में बीजेपी की स्थिति

बिहार में फिलहाल एनडीए सरकार है. 2020 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 74 सीटें जीती थीं. इस बार पार्टी का लक्ष्य और बड़ी जीत हासिल करने का है. राज्य में जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं, जबकि बीजेपी के सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा डिप्टी सीएम हैं. वहीं, बंगाल में बीजेपी ने 2021 के चुनाव में 77 सीटें जीतकर बड़ी ताकत दिखाई थी और आज राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

तबाही जारी है..! नेपाल में कुदरत का डबल अटैक, अब तक 31 की मौत

Nepal Weather Update: नेपाल में पिछले दिनों आई भीषण बाढ़ से दो दिन में 27…

5 minutes ago

‘डॉक्टर साब! मरीज से पहले मैं आया हूं…’ इंदौर के सबसे बड़े अस्पताल की ओपीडी में ताला खुलते ही सांप का बवंडर

Indore MY Hospital Snake: इंदौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल की नई OPD में मंगलवार सुबह…

9 minutes ago

‘सजा’ देने के चक्कर में कानून हाथ में! मंदिर परिसर में युवक की बेरहमी से पिटाई, वायरल VIDEO से मचा हड़कंप

Muzaffarnagar Temple case: मुजफ्फरनगर में मंदिर परिसर में एक युवक की कथित तौर पर लात-घूंसों…

20 minutes ago

विथ्या रामराज ने रचा इतिहास: 42 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज

विथ्या रामराज ने एशियन गेम्स 2026 की 400 मीटर हर्डल्स में 54.75 सेकंड का समय…

25 minutes ago

‘राहत सामग्री बांट रहे या मौत?’ समस्तीपुर में ओवरलोडेड नाव पर मची लूट, VIDEO वायरल

समस्तीपुर के हरदासपुर में बाढ़ राहत सामग्री बांटने के दौरान खतरनाक अव्यवस्था का वीडियो सामने…

38 minutes ago

3 शादियां, 9 बच्चे और चौथे अफेयर का शक! हरदोई में महिला ने पति का आधा सिर मुंडवाकर पहनाई जूतों की माला

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां…

1 hour ago