सांकेतिक तस्वीर
February 2023 Vrat Tyohar List: पंंचांग के अनुसार फरवरी का महीना व्रत-त्योहार के लिए काफी खास रहने वाला है. क्योंकि इस महीने कई प्रमुख व्रत-त्योहार पड़ रहे हैं. इस महीने शिव जी की खास महाशिवरात्रि, फुलेरा दूज, विजया एकादशी, प्रदोष व्रत और विनायक चतुर्थी जैसे बड़े त्योहार और व्रत पड़ रहे हैं. ऐसे मे हिंदू धर्म में यह महीना बेहद ही खास रहने वाला है. आइए जानते हैं कि ये सभी त्योहारों फरवरी में किस महीने पड़ रहे हैं.
फरवरी 2023 के प्रमुख व्रत-त्योहारों की लिस्ट (Festival And Vrat February 2023)
बुधवार, 1 फरवरी- जया एकादशी, भीष्म द्वादशी
गुरुवार, 2 फरवरी- गुरु प्रदोष व्रत – त्रयोदशी तिथि को भगवान शिव और मां पार्वती की व्रत रखकर पूजा- अर्चना करने का विधान है. ज्योतिष के अनुसार इस दिन पूजा प्रदोष काल में की जाती है. माना जाता है कि इस दिन पूजा-पाठ करने से जीवन में सभी तरह के सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है. इसके अलावा मां पार्वती की कृपा से वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है.
विवार, 5 फरवरी- माघ पूर्णिमा व्रत, ललिता जयंती
सोमवार, 6 फरवरी- फाल्गुन मास आरंभ
गुरुवार, 9 फरवरी- द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी
रविवार, 12 फरवरी- यशोदा जयंती
सोमवार, 13 फरवरी- शबरी जयंती, कालाष्टमी, कुंभ संक्रांति
मंगलवार, 14 फरवरी- जानकी जयंती
बुधवार, 15 फरवरी- महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती
शुक्रवार, 17 फरवरी- विजया एकादशी
शनिवार, 18 फरवरी- महाशिवरात्रि, प्रदोष व्रत, शनि त्रयोदशी
हिंदू धर्मग्रंथों के अनुसार चतुर्दशी तिथि भगवान शिव की आराधना और पूजा के लिए समर्पित है. शिवपुराण के अनुसार भगवान शिव सबसे पहले महाशिवरात्रि तिथि पर ही शिवलिंग के रूप में सामने आए थे. इसी मान्यता के चलते हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करते हुए महाशिवरात्रि मनाई जाती है.
सोमवार, 20 फरवरी- फाल्गुन अमावस्या, सोमवती अमावस्या
मंगलवार, 21 फरवरी- फुलेरा दूज
गुरुवार, 23 फरवरी- विनायक चतुर्थी
शनिवार, 25 फरवरी- स्कंद षष्ठी
सोमवार, 27 फरवरी- होलाष्टक, मासिक दुर्गाष्टमी, रोहिणी व्रत
इसे भी पढ़ें: इस वैलेंटाइन मनचाहा प्यार पाने के लिए करें इन देवी-देवताओं की पूजा, विवाह में देर होने पर भी मिलेगा लाभ
माघ पूर्णिमा व्रत
ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक, माघ माह के पूर्णिमा तिथि की की शुरुआत 4 फरवरी को रात में 9 बजकर 28 मिनट से होगी और यह अगले दिन 5 फरवरी 2023 को रात 11 बजकर 59 मिनट पर समाप्त होगी. लेकिन उदया तिथि को आधार मानते हुए माघ पूर्णिमा 5 फरवरी 2023 को मनाई जाएगी. मान्यता है कि माघ माह में देवता पृथ्वी पर आते हैं और मनुष्य रूप धारण करके प्रयागराज में स्नान, दान और जप करते हैं.
Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…
Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…
ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…
दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…
UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…
श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…