मनोरंजन

Aarya 3 Teaser: ‘आर्या 3’ में नजर आया Sushmita Sen का दबंग अंदाज, टीजर में हाथ में पिस्तौल और मुंह में सिगार लिए नजर आईं एक्ट्रेस

Aarya 3 Teaser:  बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की वेब सीरीज आर्या के तीसरे सीजन का जबरदस्त आगाज हो गया है. टीजर देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार सीरीज और भी ज्यादा एक्शन से भरपूर होने वाली है. सुष्मिता ने 2020 में आर्या से ओटीटी पर डेब्यू किया था. जहां एक्ट्रेस को सभी ने बेहद पसंद किया था.

सुष्मिता का जबराकू लुक

सिगार जलाया पिस्तौल को गोलियों से लोड किया और जबर लुक में सामने आईं आर्या की सुष्मिता. इससे बेहतर लुक शायद ही इस सीरीज में एक्ट्रेस का हो सकता था. पहले सीजन के अंत तक ही हमने देख लिया था, कि आर्या शेरनी में बदल चुकी हैं. उसे अपनी परिवार रक्षा करने के लिए किसी की जरूरत नहीं है. वो ड्रग इंडस्ट्री को ज्वाइन कर चुकी है और माफियाओं से अकेले लड़ने की ताकत रखती है. मान कर चलें कि आर्या के तीसरे सीजन में सुष्मिता का अंदाज और भी बेबाक होने वाला है. वहीं एक्शन और थ्रिल से भरपूर होने वाला है. कम से कम टीजर से तो यही जाहिर होता है कि आर्या अब और भी ज्यादा कॉन्फिडेंट हो चुकी है.

ये भी पढ़ें-Shahrukh Khan यूनिवर्सल सुपरस्टार- बोलीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस, सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल

जल्द होगी रिलीज

डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने इंस्टाग्राम पर सुष्मिता सेन के ‘आर्या 3’ की झलक दिखाई. इसके साथ ही बताया कि सीरीज को जल्द ही रिलीज किया जाएगा, फिलहाल इसकी शूटिंग जारी है. टीजर के कैप्शन में लिखा गया कि, ‘वो वापस आ गई है और उसका मतलब बिजनेस.’ 16 सेकंड के इस टीजर में सुष्मिता सेन को बेहद दमदार तरीके से दिखाया गया है. ब्लैक कलर के फुल स्लीव्स टॉप में वह पहले पिस्टल को लोड करती नजर आती हैं और फिर सिगार पीते हुए कैमरे की ओर देखती हैं.

बेटी ने की सराहना

सुष्मिता सेन बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो अपने अंदाज से अक्सर ही लोगों को चौंका देती हैं. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ. दर्शकों का इंतजार खत्म हुआ तो सामने आई आर्या. जिसे जिसने भी देखा तारीफ ही करता रह गया. टीजर को देख फैंस का एक्साइटमेंट लेवल चरम पर आ गया है. डिज्नी प्लस पर अपलोड किए इस टीजर पर सुष्मिता की बेटी रिनी ने भी रिएक्ट किया है. मां को प्रेज करते हुए रिनी ने लिखा, ‘आप अविश्वस्नीय हो.’ वहीं फैंस भी एक्ट्रेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं. सुष्म‍िता सेन के एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल भी नए टीजर को देखकर इम्प्रेस हैं. उनके रिएक्शन को सुष्मिता ने क्यूट बताया है. सुष्मिता अब रोहमन के साथ नहीं हैं लेकिन दोनों की दोस्ती बरकरार है. फिलहाल आर्या 3 का सबको इंतजार है.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

8 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

9 hours ago