आस्था

Ganesha festival : श्री दूधेश्वर गणपति लड्डू महोत्सव के तृतीय दिवस पर भक्तों की भारी भीड़

Ganesha festival : सिद्धपीठ श्री दूधेश्वरनाथ मठ महादेव मंदिर में जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत मंडल के अध्यक्ष एवं दूधेश्वरनाथ पीठाधीश्वर श्री महंत नारायण गिरी जी महाराज के पावन सानिध्य एवं अध्यक्षता में चार दिवसीय श्री दूधेश्वर गणपति लड्डू महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ चल रहा है.

Ganesha festival में देश विदेश से पहुंच रहे हैं श्रद्धालु

इस अवसर पर श्री महंत नारायण गिरी जी महाराज के साथ श्री दूधेश्वरनाथ मठ के सचिव श्री महंत गिरिशानन्द गिरी महाराज (प्राचीन देवी मंदिर, दिल्ली गेट गाज़ियाबाद), पं. महेश चंद्र वशिष्ठ (लालबाबा मंदिर, नसरतपुरा, गाज़ियाबाद), ऋषभ शर्मा तथा यू.के. इंग्लैंड से आए श्री गजेन्द्र सिंह जी ने विशेष रूप से पूजा-अर्चना में भाग लिया.

श्री महंत नारायण गिरि ने बताया गणेश पूजा का महत्व

शुक्रवार को तृतीय दिवस पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुँचकर भगवान गणपति की विशेष पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया. श्री महंत नारायण गिरी जी महाराज ने कहा कि भगवान गणेश की आराधना से जीवन में बुद्धि, संयम और सफलता प्राप्त होती है. श्री दूधेश्वर विकास समिति के अध्यक्ष श्री धर्मपाल गर्ग एवं अनुज गर्ग इनका विशेष सहयोग रहा.
श्री दूधेश्वर शृंगार सेवा समिति के अध्यक्ष श्री विजय मित्तल एवं शृंगार सेवा समिति के सभी माननीय सदस्य गणों ने भी विशेष रूप से गणपति जी की पूजा अर्चना की.

Ganesha festival में हो रहे हैं सांस्कृतिक कार्यक्रम

पूजा-अर्चना दूधेश्वर वेद विद्यालय के आचार्यों द्वारा चारों वेदों के दिव्य मंत्रों के साथ सम्पन्न कराई गई. इसमें आचार्य लक्ष्मीकांत पाढ़ी, अमित गोस्वामी, प्राचार्य तोयराज उपाध्याय, वरिष्ठ आचार्य नित्यानंद, आचार्य रोहित त्रिपाठी, आचार्य अजय दाधीच, आचार्य किशन एवं आचार्य अनिल पाढ़ी ने विशेष भूमिका निभाई.

मीडिया प्रभारी एस.आर. सुथार ने बताया कि 29 अगस्त की रात्रि 8 बजे से बंसल आर्ट ग्रुप मेरठ द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे, जिनमें भव्य झांकियाँ आकर्षण का केंद्र होंगी.

30 अगस्त को भगवान गणपति की भव्य शोभायात्रा दूधेश्वरनाथ मंदिर से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए दूधेश्वर घाट छोटा हरिद्वार, मुरादनगर पहुँचेगी, जहाँ गणपति बप्पा को विदाई दी जाएगी.

–भारत एक्सप्रेस

सुशील कुमार तिवारी

Recent Posts

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

47 seconds ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

14 minutes ago

नक्सल हिंसा के पीड़ितों की जिंदगी फिर संवारने की कोशिश, अमित शाह बोले- सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीना हर व्यक्ति का हक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…

31 minutes ago

45 साल के उम्र के फासले को मिटाकर 30 साल की ब्लॉगर ने 75 साल के बुजुर्ग से की सगाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…

35 minutes ago

लद्दाख को मिली ₹3,350 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, पीएम मोदी ने किया पांच बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लद्दाख में करीब 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का…

40 minutes ago