Lord Hanuman Five Brothers Temple
Lord Hanuman Five Brothers Temple: भारत में भगवान हनुमान जी के लाखों छोटे-बड़े मंदिर हैं, लेकिन कुछ मंदिर अपनी अनोखी मान्यताओं के कारण विशेष पहचान रखते हैं. ऐसा ही एक दुर्लभ मंदिर है, जहां हनुमानजी के साथ उनके भाइयों की प्रतिमाएं भी स्थापित हैं. मान्यता है कि हनुमानजी के पांच भाई थे और इस मंदिर में उनकी स्मृति में मूर्तियां स्थापित की गई हैं. श्रद्धालु यहां हनुमानजी के साथ उनके भाइयों के भी दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं. यही वजह है कि यह मंदिर भक्तों और शोधकर्ताओं दोनों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. इसकी अनूठी परंपरा इसे अन्य हनुमान मंदिरों से अलग पहचान दिलाती है.
वृंदावन में स्थित है हनुमान जी का अनोखा मंदिर
महावीर हनुमान की भारत में असंख्य प्रतिमाएं हैं, लेकिन क्या आपने ऐसे मंदिर के दर्शन किए हैं, जहां हनुमानजी अपने 5 भाइयों के साथ पूजे जाते हैं. यह अद्भुत मंदिर वृंदावन में है, जहां हनुमानजी अपने 5 भाइयों के साथ पूजे जाते हैं. जब आप वृंदावन जाएंगे, तो वहां वृंदावन में अटल्ला चुंगी के पास हनुमानजी के पांचों भाइयों की मूर्तियों के दर्शन कर सकेंगे. हां, वृंदावन के अटल्ला चुंगी पर स्थित बालाजी देवस्थान में हनुमान जी के पांचों भाइयों की मूर्तियां स्थापित हैं. यह मंदिर दुनिया का एक अनोखा मंदिर है.
यह भी पढ़ें: ‘ब्रह्म योग’ का महा-चमत्कार, दोपहर में राहुकाल के साए से बचना जरूरी; जानें मां लक्ष्मी की पूजा का शुभ समय
भक्तों की मनोकामना होती है पूरी
इस मंदिर में हनुमान जी के साथ उनके पांचों भाइयों मतिमान, श्रुतिमान, केतुमान, गतिमान, और धृतिमान की मूर्तियां हैं. इस मंदिर में हनुमान जी की जन्मकुंडली भी स्थापित है. इस मंदिर में संकटमोचन हनुमान यंत्र भी है. इस मंदिर में हनुमान चालीसा स्तंभ है, जिसकी परिक्रमा करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं. इस मंदिर का उद्घाटन राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने किया था. इस मंदिर के संस्थापक आध्यात्मिक गुरु डॉ. अनुरागकृष्ण पाठक हैं. इस मंदिर में हनुमान जी के फूलबंगला सजाया जाता है. इस मंदिर में भक्तों के लिए सुंदरकांड का पाठ भी होता है. ब्रह्मांडपुराण के मुताबिक, हनुमान जी के पांच भाई थे. ये सभी विवाहित थे और उनके बच्चे थे.
भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

