आस्था

Gem Astrology: ये तीन रत्न भूलकर भी ना पहनें एक साथ, हो सकता है उल्टा असर

Gem Astrology: ज्योतिष में ग्रहों से संबंधित रत्न का खास महत्व है. कुंडली के कमजोर ग्रह को मजबूत करने के लिए ज्योतिष शास्त्र के जानकार रत्न पहनने की सलाह देते हैं. रत्न शास्त्र के जानकार बताते हैं कि ग्रह-रत्न परेशानियों से छुटकारा दिलाने में कारगर साबित होता है. ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे रत्नों का जिक्र किया गया है जिन्हें एक साथ नहीं पहनना चाहिए. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, नीलम, माणिक्य और पन्ना को एक साथ धारण नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे जीवन में पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि किन तीन रत्नों को एक साथ धारण करने से बचना चाहिए.

माणिक्य | Ruby Gemstone

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, माणिक्य सूर्य ग्रह का रत्न है. रत्न शास्त्र के जानकार बताते हैं कि माणिक्य को कभी भी शनि या शुक्र के रत्न के साथ नहीं धारण करना चाहिए. माणिक्य के साथ हीरा या नीलम नहीं पहना जाता है. माणिक्य के साथ पन्ना, मोती, मूंगा या पुखराज धारण किया जा सकता है. कहा जाता है कि माणिक्य पहनने से कुंडली का सूर्य ग्रह मजबूत होता है.

पन्ना | Emerald Gemstone

ज्योतिष शास्त्र में पन्ना को बुध ग्रह का रत्न बताया गया है. पन्ना को चंद्रमा और मंगल के रत्न के साथ नहीं पहनना चाहिए यानी बुध के रत्न को भूलकर भी मोती और मूंगा पहनने से बचना चाहिए. रत्न शास्त्र के जानकार पन्ना को मूंगा और मोती के साथ पहनने से मना करते हैं.

नीलम | Sapphire Gemstone

नीलम, शनि ग्रह का रत्न है. जब कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति अच्छी नहीं रहती है तो ज्योतिष शास्त्र के जानकार नीलम धारण करने की सलाह देते हैं. कहा जाता है कि नीलम धारण करने से शनि के दुष्प्रभाव से राहत मिलती है. नीलम को चंद्रमा, सूर्य और मंगल के रत्न के साथ धारण नहीं करना चाहिए. रत्न शास्त्र के जानकार बताते हैं कि नीलम को माणिक्य, मोती और मूंगा के साथ नहीं पहनना चाहिए. वैसे तो नीलम को अकेले ही धारण करने की सलाह दी जाती है, लेकिन जमुनिया और लीलिया इन दो उपरत्नों के साथ नीलम को धारण किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Gem Astrology: ‘हीरा’ इन 5 राशियों के लिए है वरदान, पहनने से बदल सकती है तकदीर

Dipesh Thakur

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

6 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

6 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

7 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

7 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

7 hours ago