फोटो-सोशल मीडिया
Russia bans American: बुधवार को रूस के विदेश मंत्रालय ने एक बड़ी घोषणा करते हुए अमेरिका के 92 नागरिकों को देश में प्रवेश के लिए प्रतिबंधित कर दिया है. इनमें पूर्व में रूस में काम कर चुके कुछ पत्रकार, अधिकारी और कुछ व्यापारी भी शामिल हैं. मंत्रालय की सूची के अनुसार रूस ने अब तक 2,000 से अधिक अमेरिकियों के अपने यहां प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है.
न्यूज एजेंसी भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक, इस पूरे मामले को लेकर रूसी विदेश मंत्रालय की ओर से बयान सामने आया है, जिसमें कहा गया है कि “मॉस्को को रणनीतिक रूप से हराने के घोषित लक्ष्य के साथ बाइडन प्रशासन द्वारा अपनाई गई रूस को अलग-थलग करने की नीति” के जवाब में अमेरिकियों पर प्रतिबंध लगाया गया है. बयान में ये भी कहा गया है कि ”रूस और रूस सैन्य बलों के बारे में झूठी खबरें तैयार करने और उनका प्रसार करने में शामिल अग्रणी तथाकथित उदार-वैश्विक प्रकाशनों का प्रतिनिधित्व” करने वाले अमेरिकी पत्रकारों पर प्रतिबंध लगाया गया है.
अमेरिकी समाचार पत्र ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ के पांच पत्रकारों पर भी प्रतिबंध लगाया गया है, जिनमें कीव ब्यूरो प्रमुख एंड्रयू क्रेमर और ‘द वाशिंगटन पोस्ट’ के चार पत्रकार शामिल हैं. कानून प्रवर्तन एजेंसियों में काम करने वाले लोग, शिक्षाविद, तथा व्यवसायी और थिंक टैंक के लोगों पर भी रूस में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगाया गया है. मंत्रालय की सूची के अनुसार रूस ने अब तक 2,000 से अधिक अमेरिकियों के अपने यहां प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है.
प्रतिबंधित अमेरिकियों की नयी सूची में अंग्रेजी अखबार ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ की मुख्य संपादक एम्मा टकर सहित 11 वर्तमान और पूर्व पत्रकार शामिल हैं. टकर ने ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ के रिपोर्टर इवान गेर्शकोविच को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार करने और उनकी दोषसिद्धि के लिए रूस की बार-बार आलोचना की थी. इवान गेर्शकोविच ने 16 महीने सलाखों के पीछे बताए थे और वह अगस्त में कैदियों की अदला-बदली के तहत रिहा हुए थे.
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha Panchang: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी…
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…