आस्था

Venus Transit 2024: 18 सितंबर से लौटेंगे इन राशियों के अच्छे दिन, शुक्र-गोचर से अचानक पलटेगी किस्मत

Venus Transit 2024: ज्योतिष में शुक्र ग्रह को धन-वैभव, ऐश्वर्य, संपत्ति, दांपत्य जीवन और तमाम सुख-सुविधाओं का कारक माना गया है. अगर, व्यक्ति की कुंडली में शुक्र की स्थिति अच्छी है तो उसे राजयोग जैसा सुख और ऐश्वर्य प्राप्त होता है. साथ ही साथ दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहती है. शुक ग्रह निश्चित समय के लिए एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र देव तकरीबन एक साल बाद अपनी स्वराशि तुला में गोचर करने जा रहे हैं. ज्योतिष की गणना के मुताबिक, 18 सितंबर 2024 को गोचर करेंगे और इस स्थिति में 12 अक्टूबर तक रहेंगे. ऐसे में आइए जानते हैं कि शुक्र का यह गोचर किन राशियों के लिए लाभकारी है.

मेष राशि

शुक्र का यह गोचर मेष राशि से जुड़े लोगों के लिए खास रहने वाला है. शुक्र ग्रह के अनुकूल प्रभाव से वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को इस दौरान आर्थिक उन्नति देखने को मिलेगी. व्यापार में अच्छा खास मुनाफा प्राप्त होगा. धन कमाने के कई रास्ते नजर आएंगे. धन लाभ के भी कई योग बनेंगे. भौतिक सुख-सुविधाएं प्राप्त होंगी.

तुला राशि

शुक्र ग्रह का इसी राशि में गोचर होने वाला है. ऐसे में शुक्र का यह गोचर काफी लाभकारी साबित होगा. शुक्र-गोचर के शुभ परिणामस्वरूप एक से अधिक सोर्स से धन कमाने का अवसर प्राप्त होगा. करियर से जुड़ा कोई बड़ा काम सफल होगा. वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी. अविवाहित जातकों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है. बिजनेस करने वालों को जमकर मुनाफा प्राप्त होगा.

मकर राशि

शुक्र का तुला राशि में गोचर, मकर राशि के लिए शुभ है. इस दौरान नौकरी में प्रमोशन हो सकता है. साथ ही साथ सैलरी में आंशिक वृद्धि का लाभ मिलेगा. कार्यक्षेत्र में नई पहचान बनाएंगे. परिवार में पिता का सहयोग मिलेगा. कई स्रोत से धन प्राप्त होगा. धन कमाने का नया जरिया मिलेगा. आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी.

यह भी पढ़ें: गुरु ग्रह के कुबेर योग से इन राशियों को होगा जबरदस्त लाभ, 1 साल तक मिलेगा हर सुख का आनंद

Dipesh Thakur

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

6 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

6 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

6 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

6 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

7 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

7 hours ago