Maria Branyas (Photo- IANS)
दुनिया की सबसे बुजुर्ग व्यक्ति मानी जाने वाली मारिया ब्रान्यास का 117 वर्ष 168 दिन की आयु में निधन हो गया है. उनके परिवार ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी. जनवरी 2023 में फ्रांसीसी नन लुसिल रैंडन की मृत्यु के बाद वह दुनिया की सबसे बुजुर्ग इंसान बनी थीं. उनके परिवार ने कहा कि उनका उत्तर-पूर्वी स्पेन के ओलोट शहर में एक घर में “नींद में शांति से निधन हुआ, वैसे ही जैसे वह चाहती थीं, शांत और बिना किसी दर्द के”.
परिवार ने कुछ दिन पहले के ब्रान्यास के कुछ अंतिम शब्द भी साझा किये हैं.
समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, उन्होंने कहा था, “एक दिन, जिसे मैं अभी भी नहीं जानती, लेकिन जो बहुत करीब है, यह लंबी यात्रा समाप्त हो जाएगी. इतने लंबे समय तक जीने के बाद मृत्यु मुझे थका हुआ पाएगी, लेकिन मैं चाहती हूं कि वह मुझे मुस्कुराते हुए, स्वतंत्र और संतुष्ट पाए. रोना मत, मुझे आंसू पसंद नहीं हैं और सबसे बढ़कर मेरे लिए दुखी मत होना, क्योंकि तुम मुझे जानते हो, मैं जहां भी जाऊंगी खुश रहूंगी, क्योंकि मैं किसी न किसी तरह से तुम्हें अपने साथ रखूंगी.”
एक पत्रकार की बेटी मारिया ब्रान्यास का जन्म 4 मार्च 1907 को अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में हुआ था। वह 1914 में स्पेन लौट आईं. गिरोना के एक अस्पताल में स्वास्थ्य सेवा अधिकारी बनने से पहले उन्होंने शुरुआत में एक नर्स के रूप में काम किया. उनकी दो बेटियां हैं. उनके एकमात्र बेटे का 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया था. उनके 11 पोते-पोतियां, नाती-नातिन भी हैं.
मारिया ब्रान्यास ने 2020 में कोविड-19 वायरस को मात दी. हालांकि, उनकी बेटी रोजा ने कहा कि 2023 से उनकी हालत “खराब” हो गई थी. रोजा ने बताया, “उन्हें दर्द नहीं है, न ही वे बीमार हैं.” उन्होंने उनकी बढ़ती उम्र को उनकी स्थिति का कारण बताया था. ब्रान्यास के बाद अब जापान के तोमिको इतूका सबसे बुजुर्ग व्यक्ति बन गये हैं। उनका जन्म 23 मई 1908 को हुआ था.
ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र सरकार ने बदलापुर स्कूल में यौन शोषण मामले में 3 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने का दिया आदेश
-भारत एक्सप्रेस
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…