आस्था

आने वाले 211 दिन ये राशियां रहेंगी खुशहाल और मालामाल, गुरु की चाल से होंगे करोड़पतियों में शुमार

Guru Gochar in Taurus: ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह को देवताओं का गुरु कहा गया है. बृहस्पति देव जब कभी भी चाल बदलते हैं तो उसका कमोबेश असर सभी राशियों के लोगों पर पड़ता है. ज्योतिषी गणना के अनुसार, इस वक्त गुरु ग्रह वृषभ राशि में विराजमान है. इस साल मई महीने में गुरु का शुक्र की राशि में प्रवेश हुआ था और इस स्थिति में आने वाले 211 दिनों तक रहने वाला है. इसलिए गुरु का शुक्र की राशि में होने के कुछ राशियां खुशहाल और मालमाल रहने वाली है. आइए जानते हैं गुरु गोचर से 211 दिन किन राशियों के लिए मंगलकारी रहने वाले हैं.

वृषभ राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, देवताओं के गुरु कहा जाने वाला बृहस्पति ग्रह इस वक्त इस राशि में भी संचरण कर रहा है. गुरु ग्रह इस स्थिति में 211 दिनों तक रहेगा. ऐसे में गुरु ग्रह के शुभ प्रभाव से दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा. बिजनेस करने वालों को इस दौरान धन लाभ होता रहेगा. आर्थिक स्थिति में पहले से बेहतर होगी. इस दौरान नए कार्य की शुरुआत करना आर्थिक दृष्टिकोण से फायदेमंद है. पारिवारिक जीवन में पिता या घर के किसी बड़े सदस्य से लाभ होगा. नौकरी में कार्यों की प्रशंसा होगी.

सिंह राशि

गुरु की वृषभ राशि में मौजूदगी सिंह राशि के लिए भी फायदेमंद है. बिजनेस करने वाले विदेशी डील में सफलता प्राप्त करेंगे. लव लाइफ में चल रही मुश्किलें धीरे-धीरे समाप्त हो जाएंगी. शादीशुदा लोगों को आर्थिक स्थिति में गजब का सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा. घर-परिवार में खुशहाली बनी रहेगी. जॉब में पदोन्नति हो सकती है. छात्रों को इस दौरान प्रतियोगी परीक्षा को लेकर अच्छा रिजल्ट आएगा. जॉब को लेकर खुशखबरी मिल सकती है.

कन्या राशि

गुरु का वृषभ राशि में जाना कन्या राशि से जुड़े लोगों के लिए खास है. गुरु ग्रह के शुभ प्रभाव से इस दौरान रुके हुए तमाम काम सफलतापूर्वक पूरे होंगे. घर में सुख-समृद्धि का आगमन होगा. बिजनेस करने वाले काम को लेकर विदेश की यात्रा कर सकते हैं जो कि लाभकारी रहेगा. पारिवारिक जीवन में संतान की ओर से शुभ समाचार सुनने को मिलेगा.

Dipesh Thakur

Recent Posts

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

2 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

2 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

2 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

3 hours ago

‘जेल में भी प्यार से देते हैं खाना…’ बिग बॉस में स्काउट पर भड़के सलमान खान

'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…

3 hours ago