चुनाव

“राहुल गांधी की छवि एक जोकर की तरह बन गई है”, आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले- 4 जून के बाद नई गुफा की तलाश करेंगे विपक्षी नेता

Acharya Pramod Krishnam: लोकसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल में एक बार फिर से एनडीए की सत्ता में वापसी होती हुई दिखाई दे रही है. एग्जिट पोल आने के बाद जहां एक तरफ सत्तारूढ़ दल में खुशी की लहर है तो वहीं दूसरी ओर इंडिया अलायंस में शामिल पार्टियों के नेता इस एग्जिट पोल को झूठा बताने में जुटे हुए है. इसी बीच पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है.

“राहुल नॉन पॉलिटिकल लोगों से घिरे हुए हैं”

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि देश अब बहुत ही गंभीर राजनीति चाहता है. कांग्रेस पार्टी में अपरिपक्व लोग हैं. सबसे ज्यादा गंभीर बातें राहुल गांधी करते हैं. उनके फैसले नॉन सीरियस हैं. वो नॉन पॉलिटिकल लोगों के गिरोह से घिरे हुए हैं.

“राहुल गांधी की छवि एक जोकर की तरह बनी”

उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी की छवि एक जोकर की तरह बन गई है. राहुल गांधी की बात पर लोग हंसते हैं. चुनाव प्रचार खत्म होते ही पीएम नरेंद्र मोदी साधना करने चले गए, अब वो चुनावी परिणाम का इंतजार कर रहे हैं. वहीं इंडिया गठबंधन के नेता सत्ता के लालच में मीटिंग पर मीटिंग किए जा रहे हैं. लोग इनकी हरकतों पर हंस रहे हैं. रिजल्ट के दिन एग्जिट पोल से बड़ी जीत भाजपा और एनडीए की होगी. ये देश पीएम मोदी को प्रचंड बहुमत से तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने जा रहा है.

यह भी पढ़ें- “चुनाव का नतीजा मतगणना से आएगा, मनगणना से नहीं”, अखिलेश यादव बोले- एग्जिट पोल के जरिए जनमत को धोखा दिया जा रहा

“विदेश भाग जाएंगे नॉन पॉलिटिकल नेता”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की दुकान में सौदा नहीं बचा है. इसके लिए कोई और नहीं, केवल और केवल राहुल गांधी और उनसे जुड़े हुए लोग जिम्मेदार हैं. कांग्रेस के साथ विपक्षी दलों का हाल इसलिए बेहाल हुआ है, क्योंकि उन्होंने भी राहुल गांधी को अपना नेता मान लिया है. 4 जून के बाद ये सभी नॉन पॉलिटिकल नेता विदेश जाएंगे और नई गुफा की तलाश करेंगे. देश की जनता पीएम मोदी के फैसलों के साथ है. देश को नरेंद्र मोदी जैसा रामभक्त और राष्ट्रभक्त चाहिए. ये तय है कि विपक्ष के नेता हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘पीएम मोदी का नेतृत्व दुनिया के लिए मिसाल…’; अमेरिकी गवर्नर ने की जमकर तारीफ

भारत में एक ट्रेड मिशन पर आए मोंटाना के गवर्नर ग्रेग जियानफोर्टे ने बुधवार प्रधानमंत्री…

1 minute ago

जनता जानती है..! नवादा में गरजे प्रशांत किशोर, अनंत सिंह पर खुला PK का राज

Prashant Kishor In Nwada: नवादा पहुंचे जन सुराज के संस्थापर प्रशांत किशोर यानी PK ने…

17 minutes ago

मां के संघर्षों की मिसाल बनी रामगढ़ की कविता, बच्चों के लिए साड़ी में नंगे पांव दौड़ी 1600 मीटर

झारखंड के रामगढ़ की कविता देवी ने पति के निधन के बाद दो बच्चों के…

23 minutes ago

दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला बेगूसराय! बस स्टैंड के पास बदमाशों ने 3 लोगों को मारी गोली

बेगूसराय बस स्टैंड के पास अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया.…

23 minutes ago

मंदिर के नाम मुस्लिम महिला की ‘वसीयत’, संभल में पति के इंतकाल के बाद आखिर क्या हुआ?

Sambhal Muslim Woman Temple Will: संभल में पति के निधन के बाद मुस्लिम महिला लुबना…

37 minutes ago

पसमांदा समुदाय की शिक्षा, गरिमा और समान अवसरों के लिए सामूहिक संकल्प का मंच बना “पसमांदा संवाद”

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान आयोग (NCMEI) के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर, उत्तर प्रदेश…

1 hour ago