आस्था

गजलक्ष्मी राजयोग इन राशियों के लिए वरदान! इस दिन से मिलेगा राजा जैसा सुख

Guru Gochar 2024 Rajalakshmi Rajyog: ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह को शुभ ग्रह माना गया है. शास्त्रों में बृहस्पति यानी गुरु ग्रह को देवताओं का गुरु कहा गया है. ज्योतिष के मुताबिक दूसरे ग्रहों की तरह गुरु भी समय-समय पर राशि परिवर्तन करते हैं. इस समय बृहस्पति ग्रह मेष राशि में विराजमान हैं और ये 1 मई 2024 को राशि परिवर्तन करेंगे. जबकि इसी महीने धन और ऐश्वर्य के कारक ग्रह शुक्र का भी राशि परिवर्तन होगा. 19 मई को शुक्र देव भी वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे. ऐसे में यहां शुक्र और गुरु ग्रह के मिलने से गजलक्ष्मी राजयोग बनेगा. इस राजयोग से कुछ राशियों के लोगों को खास लाभ मिलेगा. आइए जानते हैं कि गुरु-शुक्र के मिलने से बनने वाला गजलक्ष्मी राजयोग किन राशियों के लिए लाभकारी है.

मेष राशि

मई में बनने वाला गजलक्ष्मी राजयोग मेष राशि के लिए बेहद शुभ और लाभकारी माना जा रहा है. गजलक्ष्मी राजयोग से इस राशि के लोगों की किस्मत अचानक पलटेगी. धन लाभ के कई अवसर मिलेंगे. मां लक्ष्मी की खूब कृपा प्राप्त होगी. जिससे नौकरी में तरक्की और बिजनेस में जबरदस्त आर्थिक लाभ नजर आएगा. इस दौरन मन में प्रसन्नता बनी रहेगी. इसके अलावा गजलक्ष्मी राजयोग के शुभ प्रभाव से संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी.

कर्क राशि

बृहस्पति और शुक्र के मिलने से बनने वाला गजलक्ष्मी राजयोग कर्क राशि के लिए अत्यंत फायदेमंद है. मई महीने में कर्क राशि से जुड़े लोग करियर में ऊंचा मुकाम हासिल करने में कामयाब होंगे. साथ ही गजलक्ष्मी राजयोग के शुभ प्रभाव से रुके हुए तमाम धन की प्राप्ति होगी. गुरु ग्रह की कृपा के परिणामस्वरूप समाज में प्रतिष्ठा मिलेगी. शादी के लिए इच्छुक लोगों को रिश्ता के लिए प्रस्ताव आएगा.

सिंह राशि

गजलक्ष्मी राजयोग सिंह राशि के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. मई महीने में इस राजयोग के शुभ प्रभाव से आमदनी में जबरदस्त इजाफा देखने को मिलेगा. व्यापार करने वालों को जमकर आर्थिक उन्नति होगी. घर-परिवार में धन की स्थिति पहले से मजबूत होगी. नौकरीपेशा वालों का प्रमोशन हो सकता है.

यह भी पढ़ें: मार्च में 4 शुभ ग्रह मिलकर संवारेंगे इन राशियों की किस्मत, होगा चौतरफा लाभ; जानें अपनी राशि का हाल

यह भी पढ़ें: शनि देव 10 महीनों तक इन राशियों पर रहने वाले हैं मेहरबान, जॉब-बिजनेस में होगी खूब तरक्की

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

इमरान खान को देश छोड़ना पड़ेगा या मिलेगी राहत? बॉम्बे हाईकोर्ट में कल होगा बड़ा फैसला

इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…

6 hours ago

चीन-पाक सीमा पर किलेबंदी! 2.12 लाख करोड़ रुपये की डिफेंस डील को मंजूरी

Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…

6 hours ago

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

8 hours ago