देश

‘जिंदा छोड़ रहे हैं घर जाकर बता दियो…’ नफे सिंह की हत्या के बाद चालक से बोले हमलावर

Nafe singh Rathi Murer Case: हरियाणा के बहादुरगढ़ में इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की हत्या से पूरे प्रदेश में राजनीति उफान पर है. विपक्ष प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर लगातार सरकार पर हमलावर है. सफेद कार में सवार होकर आए बदमाशों ने राठी की गाड़ी का पीछा किया और 50 राउंड फायरिंग कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया. इस घटना में नफे सिंह और उनके एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई. वहीं सुरक्षा में तैनात निजी सुरक्षा गार्डों को भी चोटें आई हैं.

सीसीटीवी के अनुसार सफेद रंग की उस कार में 5 लोग सवार थे, जिसमें से 2 हमलावरों की पुलिस ने पहचान की है. मामले में पुलिस ने गाड़ी के चालक और राठी के भांजे के बयान पर मामला दर्ज किया है. मामले में पुलिस ने पूर्व एमएलए नरेश कौशिक समेत 7 लोगों को आरोपी बनाया है.

ये भी पढ़ेंः ज्ञानवापी मामले में मुस्लिम पक्ष को हाईकोर्ट से झटका, व्यासजी तहखाने में जारी रहेगी पूजा

हमलावरों ने चालक और भांजे को दी धमकी

हमले को अंजाम देने के बाद हमलावर चालक व राठी के भांजे संजय को धमकी देकर गए कि तुझे जिंदा छोड़ रहे हैं घर जाकर बता दियो… ऐसे में चालक के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की है. पुलिस ने भांजे की शिकायत के आधार पर पूर्व विधायक नरेश कौशिक, मौजूदा चेयरपर्सन सरोज राठी पति रमेश राठी, कर्मवीर राठी, देवर कमल राठी, पूर्व मंत्री मांगेराम राठी के पुत्र सतीश राठी, पोते गौरव समेत 5 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

वहीं पिता की हत्या पर बेटे ने कहा कि जब तक पुलिस पिता के हत्यारों को नहीं पकड़ लेती तब तक वे शव का पोस्टमाॅर्टम नहीं होने देंगे. उन्होंने कहा कि उन्हें भाजपा के नेताओं पर शक है. पुलिस चुपचाप बैठी है. मेरे पिताजी राष्ट्रीय लीडर थे. वही मामले में सीएम खट्टर ने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

ये भी पढ़ेंः दिल्ली शराब नीति मामले में आज ED के सामने पेश होंगे केजरीवाल, पिछले 6 समन पर जांच एजेंसी के सामने नहीं हुए हाजिर

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

‘प्रेस आईडी गले में टांगो…’, जंतर-मंतर हंगामे के बाद दिल्ली पुलिस ने पत्रकारों के लिए जारी किए नियम

जंतर-मंतर पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी प्रदर्शन के…

10 minutes ago

एशियन गेम्स से वर्ल्ड कप तक… फिर क्यों अचानक हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी? भावुक पोस्ट में छलका दर्द

Harmanpreet Kaur: हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़…

23 minutes ago

‘इजरायल से बात करना गद्दारी नहीं’, PAK एक्सपर्ट की शहबाज शरीफ को सलाह… क्या मुस्लिमों को धोखा देगा पाकिस्तान?

Pakistan Foreign Policy: इजरायल से बातचीत को गद्दारी न मानते हुए पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने शहबाज…

36 minutes ago