आस्था

गुरु पूर्णिमा पर मंगल-गुरु का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशि वालों को मिलेगी जबरदस्त सफलता

Guru Purnima 2024 Lucky Zodiac: आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा कहा जाता है. पंचांग के अनुसार, इस साल गुरु पूर्णिमा 21 जुलाई को मनाई जाएगी. गुरु पूर्णमा को व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है क्योंकि इस दिन वेदों के रचयिता महर्षि वेद व्यास का जन्म हुआ था. इस बार की गुरु पूर्णिमा ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से भी खास है. दरअसल गुरू पूर्णिमा पर दशकों बाद गुरु और मंगल की युति होने वाली है. ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, गुरु-मंगल की युति वृषभ राशि में होने जा रही है. गुरु-मंगल का यह युति योग तीन राशियों के लिए खास है. इस युति योग के शुभ प्रभाव से जीवन के कई क्षेत्रों में खास उन्नति होगी.

वृषभ राशि

गुरु पूर्णिमा के दिन बनने वाला गुरु-मंगल का यह युति योग वृषभ राशि के लिए अत्यंत खास है. इस मंगल और गुरु ग्रह के शुभ प्रभाव से नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है. धन की स्थिति में जबरदस्त सकारात्मक सुधार देखने को मिलेगा. इसके अलावा करियर में तरक्की होगी. बिजनेस में जमकर मुनाफा प्राप्त होगा. अचानक धन लाभ का योग है.

सिंह राशि

गुरु और मंगल की युति से सिंह राशि से जुड़े लोगों की जिंदगी में खास सकारात्मक बदलाव आएगा. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. समाजिक कार्यों में मान-सम्मान प्राप्त होगा. बिजनेस में रुके हुए कार्य पूरे होंगे. साथ ही साथ जमकर मुनाफा प्राप्त होगा. पैतृक संपत्ति में इजाफा होगा. करियर में तरक्की का योग है.

कुंभ राशि

गुरु-मंगल की युति कुंभ राशि के लिए अत्यंत शुभ और लाभकारी है. गुरु पूर्णिमा का दिन इस राशि के लिए बेहद भाग्यशाली साबित होगा. बिजनेस करने वालों को कोई नया प्रजेक्ट मिल सकता है, जो कि लाभकारी होगा. धन से जुड़ी समस्या का निदान होगा. नौकरीपेशा वालों वेतन वृद्धि का लाभ मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: सावन में शुक्र का गोचर इन राशियों को बनाएगा धनवान! मां लक्ष्मी बरसाएंगी विशेष कृपा

Dipesh Thakur

Recent Posts

धुर विरोधियों के एक सुर: जम्मू-कश्मीर में किस बात पर साथ आईं बीजेपी और कांग्रेस?

BJP and Congress Unite Jammu Kashmir: क्या एक बयान ने मिटा दी बीजेपी और कांग्रेस…

15 minutes ago

डिपो में एंट्री रोकी तो भड़का विवाद! OHM Mobility को श्रम विभाग का नोटिस, हजारों कर्मचारियों के रोजगार पर संकट

LABOUR DEPARTMENT NOTICE TO OHM MOBILITY: दिल्ली के तेहखंड डीटीसी बस डिपो में प्रोविज़ मैनसिस्टम्स…

22 minutes ago

TV और Youtube पर महिला शक्ति की धाक जमाने वाली ‘रुद्रमादेवी’ के 11 साल पूरे, अल्लू अर्जुन ने यूं साझा की यादें

11 YEARS OF RUDHRAMADEVI: दक्षिण भारतीय सिनेमा में महिला सशक्तिकरण और ऐतिहासिक भव्यता का प्रतीक…

41 minutes ago

असम कैबिनेट का बड़ा फैसला; पीएम मोदी के 25 साल और विकास पर चर्चा, पास हुए 75 प्रस्ताव

असम मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के असम और पूर्वोत्तर के विकास में…

1 hour ago

Explainer: एलन मस्क के स्टारलिंक विवाद में क्यों लिया जा रहा है मुंबई के 26/11 का नाम?

Starlink Elon Musk Controversy: एलन मस्क के स्टारलिंक को भारत में क्यों नहीं मिल रही…

1 hour ago

धड़ाधड़ निलंबन! मध्य प्रदेश में क्यों गिर रही है पटवारियों पर गाज? ग्वालियर में 19 सस्पेंड

MP Patwari Suspension: मध्य प्रदेश में स्वामित्व योजना और सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर बड़ा…

2 hours ago