मनोरंजन

‘जय संतोषी मां’ के प्रोड्यूसर सतराम रोहरा का हुआ निधन, ‘शोले’ को भी कड़ी टक्कर दे गई थी इनकी फिल्म

Satram Rohra Passed Away: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद बुरी खबर सामने आ रही है. हिंदी सिनेमा के जाने-माने फिल्म निर्माता सतराम रोहरा अब इस दुनिया में नहीं रहे. सतराम ने 85 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कह दिया है. सतराम रोहरा जय संतोषी मां’ (1975) फिल्म के लिए जाने जाते हैं. ये फिल्म भारत की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म रही है.

इस फिल्म ने अपने नाम कई रिकॉर्ड किए जिसे तोड़ पाना आज भी मुश्किल है. इस फिल्म के साथ शोले जैसी फिल्म क्लैश हुई थी जो भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है. सतराम का निधन फैंस के लिए एक बड़ा झटका है. इस खबर ने हर किसी को निराश किया है. हर कोई उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहा है.

इन फिल्मों को सतराम मोहन ने किया था प्रोड्यूस

सतराम मोहन का जन्म 16 जून, 1939 को ब्रिटिश इंडिया के सिंध में हुआ था जो अब पाकिस्तान में है. आजादी के बाद सतराम का पूरा परिवार मुंबई आ गया था. इसके बाद यहीं से सतराम ने अपनी पढ़ाई पूरी की. प्रोड्यूसर के तौर पर सतराम रोहरा की पहली फिल्म ‘शेरा डाकू’ जो 1966 में आई थी और इसके बाद उनकी फिल्म ‘रॉकी मेरा नाम’ आई जो काफी सुपरहिट रही. इसी के साथ उनका करियर आगे बढ़ने लगा.

सतराम मोहन ने बतौर सिंगर किया काम

इसके बाद उन्होंने ‘जय संतोषी मां’ बनाई जो हिंदी सिनेमा की सबसे कामयाब फिल्मों मे से एक है. सतराम रोहरा ने ‘घर की लाज’, ‘करण’, ‘जय काली’ जैसी कई फिल्में बनाई. इतनी ही नहीं सतराम मोहन एक प्रोड्यूसर होने के साथ ही एक जाने माने सिंगर भी थे. उन्होंने ‘झूलेलाल’, ‘हाल ता भाजी हालू’ और ‘लाडली’ जैसे गाने गाए हैं. इन्होंने ‘महाभारत’ (1987) में भी बतौर सिंगर काम किया है.

ये भी पढ़ें: स्त्री नहीं, सरकटे मचाएगा दहशत, राजकुमार राव-श्रद्धा की फिल्म ‘स्त्री 2’ का दिल दहला देने वाला ट्रेलर हुआ रिलीज

‘जय संतोषी मां’ ने दी थी ‘शोले’ को कड़ी टक्कर

हिंदी सिनेमा की दो ब्लॉकबस्टर फिल्में ‘जय संतोषी मां’ और ‘शोले’ एक ही दिन यानी 15 अगस्त 1975 को रिलीज हुई थी. जय संतोषी मां को पहले दिन से ही दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिलने लगा था लेकिन शोले को रिस्पॉन्स रिलीज के 3-4 दिन बाद मिला. मेकर्स को लगा था कि शोले फ्लॉप होगी लेकिन जब इसने रफ्तार पकड़ी तो इसे कोई नहीं रोक पाया और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक बन गई. फिल्म ने 10.50 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

पीएम मोदी का बड़ा संकेत! जानिए आज GST काउंसिल की बैठक से कारोबारियों को क्या हैं उम्मीदें

GST Council Meeting: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आज 57वीं GST काउंसिल की…

1 minute ago

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष! ‘काला दिवस’ मनाकर शक्ति प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

Congress Black Day Protest: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान INDIA गठबंधन के सांसदों…

23 minutes ago

भिखमंगे पाकिस्तान को फिर मिली खैरात, IMF देगा 1.21 अरब डॉलर, पेट्रोल-डीजल सब्सिडी खत्म करने का फरमान

Pakistan IMF Loan: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और पाकिस्तान के बीच स्टाफ-लेवल पर एक समझौता…

23 minutes ago

अयोध्या में पूजा-पाठ के नाम पर ठगी…! ढोंगी बाबा ने महिला को दिखाया मौत का खौफ, एंठ लिए 2.80 करोड़

Ayodhya Baba Fraud: अयोध्या में टीवी पर पूजा-पाठ से समस्याएं दूर करने का दावा करने…

32 minutes ago

‘खुद के बनाए राक्षस से ही घिर गया पाकिस्तान!’ UN में भारतीय राजनयिक रघु पुरी का करारा प्रहार

India Pakistan Conflict: संयुक्त राष्ट्र (UN) की छठी कमेटी की बैठक में भारत ने पाकिस्तान…

51 minutes ago

बहुत याद आएंगे नाना…, नाना पाटेकर के निधन पर पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख

PM Modi On Nana Patekar Death: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर…

1 hour ago