यूटिलिटी

अगर गाड़ी चलाते हैं तो गलती से भी ना करें ये भूल, NHAI वसूलेगा दोगुना Toll Tax, जानिए क्या है FASTag को लेकर नया नियम

FasTag New Rule: अगर आपके पास चार पहिया गाड़ी है यो यह खबर आपके लिए है. दरअसल अब आपकी थोड़ी सी लापरवाही आपके जेब पर भारी पड़ सकती है. NHAI ने फास्टैग को लेकर बड़ा बदलाव किया है. लोग टोल टैक्स से बचने के लिए तमाम तरह के गलत तरीकों का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन ऐसा करना अब वाहन मालिकों पर भारी पड़ सकता है. NHAI ने अब टोल टैक्स को लेकर नया नियम जारी किया है. ऐसे में चलिए जानते हैं इसके बारे में.

अब वसूला जाएगा दोगुना टोल टैक्स

NHAI के नए नियम के अनुसार अगर आपकी गाड़ी पर फास्टैग नहीं लगा होगा तो वाहन मालिक को दोगुना टोल टैक्स देना होगा. नियम के अनुसार अन्य वाहन की विंडस्क्रीन पर फास्टैग लगाना अनिवार्य है. लेकिन कई वाहन मालिकों ने तो अब तक फास्टैग खरीदा ही नहीं है या खरीद भी लिया है तो वाहन पर नहीं लगाते हैं.

कई वाहन मालिक गाड़ी में टैग रखते हैं लेकिन लेन में जाने के बाद विंडस्क्रीन पर लगाते हैं. ऐसा करने से जाम लगता है और दूसरे वाहन मालिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. इसको ध्यान में रखते हुए अथॉरिटी ने इस संबंध में SOP जारी कर दी है और इसके तहत ऐसे वाहन चालकों से अब दोगुना टोल टैक्स वसूला जाएगा.

हर टोल प्लाजा पर दी जाएगी जानकारी

NHAI की ओर से फास्टैग को लेकर नए नियम जारी करते हुए कहा गया है कि इस संबंध में सभी टोल प्लाजा पर जानकारी दी जाएगी. इस जानकारी से यह बात बताई जाएगी कि अगर आप विंडशील्ड पर फास्टैग बिना लगाए बिना टोल लेन में प्रवेश करते हैं तो आपको दोगुना टोल टैक्स देना होगा. इसके साथ ही प्लाजा पर वाहन पंजीकरण संख्या (वीआरएन) के साथ सीसीटीवी फुटेज को गैर-फास्टैग मामलों में दर्ज किया जाएगा. इससे शुल्क वसूले जाने और टोल लेन में वाहन की मौजूदगी के बारे में उचित रिकॉर्ड बनाए रखने में मदद मिलेगी.

ये भी पढ़ें: लाडली बहन योजना के बाद अब इस राज्य के युवा बनेंगे ‘लाडले’, हर महीने मिलेंगे 10 हजार रुपए

किया जा सकता है ब्लैकलिस्ट

NHAI ने कहा कि फास्टैग नहीं लगे होने पर इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह यानी ईटीसी से लेनदेन नहीं हो पाता. ऐसे वाहन मालिकों को दोगुना टोल टैक्स देना होगा. अगर वाहन मालिक नहीं माने तो उसे ब्लैकलिस्ट भी किया जा सकता है. NHAI ने आगे कहा कि सभी टोल प्लाजा पर इसकी जानकारी दी जाएगी. ऐसे में अपनी गाड़ी पर फास्टैग जरूर लगा लें बिना इसके लेन में प्रवेश न करें.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

धड़ाधड़ निलंबन! मध्य प्रदेश में क्यों गिर रही है पटवारियों पर गाज? ग्वालियर में 19 सस्पेंड

MP Patwari Suspension: मध्य प्रदेश में स्वामित्व योजना और सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर बड़ा…

18 minutes ago

डीयू में गूंजा ‘भारत के लिए समाधान’ का मंत्र, प्रो. अशोक प्रसाद स्मृति व्याख्यान में पर्यावरण और विज्ञान पर मंथन

दिल्ली विश्वविद्यालय में आयोजित तीसरे प्रोफेसर अशोक प्रसाद स्मृति व्याख्यान में सतत विकास, जल संरक्षण…

37 minutes ago

‘सर, आप हर बार याद रखते हैं…’, जानिए हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को अमित शाह ने क्यों किया फोन?

हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के जन्मदिन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

46 minutes ago

‘सेवा और संकल्प’: पीएम मोदी के विजन पर बोलीं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, ‘विकसित दिल्ली’ से सजेगा ‘विकसित भारत’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का लेख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स…

2 hours ago

दिल्ली में 2 दिन नहीं मिलेगी शराब, अचानक क्यों लिया गया फैसला?

Delhi Liquor Shops Closed: राजधानी दिल्ली में अगले दो दिन के लिए शराब नहीं मिलेगी.…

2 hours ago