आस्था

वटवृक्ष के इस उपाय से हनुमान जी पूरी करते हैं हर मनोकामना, आर्थिक संकट भी होता है दूर

Lucky Astro Tips: हिंदू धर्म में बरगद यानी वटवृक्ष को बहुत ही पवित्र पेड़ बताया गया है. पूजा-पाठ और खास दिन में इसकी विशेष मान्यता है. कहा जाता है कि इस वृक्ष पर समस्त देवी-देवताओं का वास होता है. अधिकतर मंदिरों के आसपास यह वृक्ष आपको मिल जाएगा.

इस वृक्ष का खास दिन पर खास पूजा करने का भी विधान है. ज्योतिष के जानकारों के अनुसार वटवृक्ष से जुड़े कुछ ऐसे उपाय भी हैं, जिन्हें अगर पूरी श्रद्धा से किया जाए तो जल्द ही इसका लाभ दिखने लगता है. किसी भी तरह के दुख और मानसिक कष्ट के निवारण के लिए इन उपायों को किया जा सकता है. आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही उपायों के बारे में.

धन और समृद्धि के लिए करें यह उपाय

यदि आप आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं या फिर आप अपने जीवन में सुख समृद्धि चाहते हैं तो इस उपाय को आजमा सकते हैं. इसके लिए मां लक्ष्मी के दिन शुक्रवार को वटवृक्ष का एक ऐस पत्ता लें जो कहीं से भी कटा न हो. अब उस पर हल्दी को गीला करते हुए मध्यमा उंगली से स्वास्तिक का चिह्न बनाएं. इसके बाद जब यह पत्ता सूख जाए तो इसे अपने घर के मंदिर या तिजोरी में रख दें.

इससे आपके धन धान्य में वृद्दि होने लगेगी. इस पत्ते के खराब होने पर शुक्रवार के दिन ही दूसरा पत्ते पर ऐसा करते हुए इसे उसी स्थान पर रख दें.

किसी भी तरह की इच्छा के लिए करें यह उपाय

अगर आपके पास किसी भी तरह की समस्या या इच्छा है तो वटवृक्ष की सहायता से इसे पूरा किया जा सकता है. इसके लिए इस वृक्ष का एक साबुत हरा पत्ता लें. अब पीले रंग से इस पर अपनी इच्छा लिखें. फिर किसी नदी या बहते पानी में प्रवाहित कर दें. इस उपाय के बाद आपकी समस्या दूर होनी और इच्छा पूरी होनी शुरु हो जाएगी.

इसे भी पढें: Holashtak 2023: इस दिन से लग रहा है होलाष्टक, शुभ कामों पर रहेगी पाबंदी, करियर और व्यापार पर पड़ सकता है असर

हनुमान जी होते हैं इस उपाय से प्रसन्न

वटवृक्ष के इस हनुमान जी को भी प्रसन्न किया जा सकता है. इसके लिए वटवृक्ष के 108 बिना कटे और बिना सूखे पत्तों को लेते हुए इन पर हरेक पत्ते पर लाल स्याही से 11 बार राम का नाम लिख लें. ऐसा करने के बाद पास के मंदिर में जाकर इन पत्तों को हनुमानजी को अर्पित कर दें. माना जाता है कि इससे बजरंग बली की कृपा प्राप्त होती है और वे सभी दूखों को दूर करते हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

7 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

7 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

8 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

8 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

9 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

9 hours ago