आस्था

December Panchak 2022: 27 दिसंबर से साल के अंतिम पंचक काल की होगी शुरूआत, इन कामों को करने से बचें

December 2022 Agni Panchak: ज्योतिष शास्त्र में ग्रह और नक्षत्रों की गणना के आधार पर कुछ समय या काल ऐसे होते हैं, जिन्हें अत्यंत अशुभ माना जाता है. इस दौरान कई काम ऐसे होते हैं, जिन्हें करना सही नहीं माना जाता. इसी तरह पंचक काल में भी किसी तरह के शुभ काम को करने की मनाही रहती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सामान्यत: माह में एक बार पंचक तो आते ही है, लेकिन दिन के हिसाब ले यह अलग-अलग होता है.

नाम के अनुसार हीं पंचक की समय अवधि पांच दिनों तक रहती है. हिंदू धर्म में पंचक के दौरान कुछ कार्य पूरी तरह से वर्जित रहते हैं.मान्यता है कि दिसंबर माह में 27 तारीख से शुरू हो रहा अग्नि पंचक बहुत ही अशुभ है.

अग्नि पंचक के दौरान रहें सतर्क

27 दिसंबर 2022 पूर्वाह्न 03:31 बजे मंगलवार से शुरू होने वाले इस पंचक का समापन 31 दिसंबर 2022 शनिवार पूर्वाह्न 11:47 बजे होगा. यहां हम आपको बता दें कि जो पंचक मंगलवार से आरंभ होता है उसे अग्नि पंचक कहते हैं. इस दौरान किए जाने वाले कुछ कार्यों का अग्नि की तरह ही विपरीत प्रभाव पड़ता है. ऐसे में कुछ बातों का ख्याल रखते हुए इसके दुष्प्रभावों से बचा जा सकता है.

ये भी पढ़ें: 31 December Remedy: न्यू ईयर 2023 से एक दिन पहले कर लें यह उपाय, खुशहाल रहेगा नया साल

पंचक के दौरान इन कामों से बचें

इस अवधि में अगर आप नए घर का निर्माण या पुराने घर की मरम्मत करवाने की भी सोच रहे हैं तो फिलहाल उसे इन पांच दिनों के लिए स्थगित कर दें. ज्योतिष के अनुसार इन दिनों में दक्षिण दिशा में किसी तरह की यात्रा से भी बचना चाहिए. माना जाता है कि यह दिशा यमलोक के स्वामी यमराज की हैं. मंगलवार के दिन इस पंचक की शुरुआत होने से मंगल ग्रह से जुड़ी चीजों का उपयोग करने में सावधानी बरतनी चाहिए. हो सके तो अपने गुस्से पर भी नियंत्रण रखें.

इन सामानों को खरीददने से हो सकता है नुकसान

चूंकि अग्नि पंचक आग के समान खतरनाक है इसलिए इस अवधि में आग से सावधान रहें. आग वाली वस्तुओं और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग करते समय सतर्क रहें. इसके अलावा इस दौरान आपको किसी तरह के मशीन, निर्माण संबंधी सामान और अस्त्र की खरीददारी से बचना चाहिए. लकड़ी को भी आग का कारक माना गया है इसलिए लकड़ी से बने सामान जैसे की पलंग, चारपाई. मेज कुर्सी इत्यादि और ज्वलनशील पदार्थों को भी नहीं खरीदना चाहिए.

Rohit Rai

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

7 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

7 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

8 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

8 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

8 hours ago