होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Covid 19 Scare: कोरोना की तीसरी लहर आ चुकी है. जिसका असर अब कॉर्पोरेट जगत में दिखना शुरू हो चुका है. कंपनियां धीरे-धीरे वर्क फ्रॉम होम को फिर से लागू करने में लग गई हैं. वहीं कंपनियों का मानना है कि अब अप्रैल के बाद से ही फिर से ऑफिस के बारे में विचार किया जा सकता है.
बिते दिनों फार्मा कंपनी सिप्ला ने सभी कर्मचारियों को घर से काम करने का आदेश दे दिया है. कंपनी ने कहा कि जब तक अगला आदेश नहीं आ जाता है, तब तक वर्क फ्रॉम होम ही चलता रहेगा. उसके पहले दिसंबर के अंतिम हफ्ते में ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड ने भी इसी तरह का आदेश लागू किया था.जबकि महिंद्रा एंड महिंद्रा म्यूचुअल फंड ने भी इसी हफ्ते में तीन दिन ऑफिस और तीन दिन घर से काम करने का नियम लागू कर दिया है. दरअसल महाराष्ट्र में अब सरकारी और निजी कार्यालय 50% क्षमता के ही साथ काम कर रहे है.
ये भी पढ़ें- Bomb Cyclone: अमेरिका में बर्फीले तूफान से तबाही, 34 लोगों की मौत, कई शहरों में बिजली गुल, 12000 फ्लाइट्स रद्द
दरअसल चीन में कोरोना के नए वेरिएंट BF.7 से हालात लगातार बिगड़ते ही जा रहे हैं. वहीं जापान, दक्षिण कोरिया, ब्राजील और अमेरिका में मामले में बढ़ोतरी देखी गई हैं. वहीं इंडस्ट्री से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि कोविड की खबर ऐसे समय में आ रही है जब पहले से ही वैश्विक मंदी की आशंका को लेकर कंपनियां नई भर्तियां को रोक रही हैं. वहीं मौजूदा हालात के चलते पर्यटन और हॉस्पिटेलिटी सेक्टर की चिंताएं भी काफी बढ़ गई हैं. हालांकि, विनिर्माण और उपभोक्ता जैसे अन्य क्षेत्रों की कंपनियों ने लोगों को काम पर रखना अभी बंद नहीं किया है.”
वहीं इन सबके बीच राहत की खबर है कि भारत में कोरोना के सक्रिय मामलों में गिरावट देखी जा रही है. केंद्र ने राज्य सरकारों को निर्देश दिया है कि वे सुनिश्चित करें कि अस्पतालों में मेडिकल ऑक्सीजन उपकरण समेत कोविड-उपयुक्त स्वास्थ्य देखभाल बुनियादी ढांचा दुरुस्त और रिजर्व रहे.
–भारत एक्सप्रेस
जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग के मौके पर अनंत अंबानी की स्पीच सुनकर…
Jio Platforms Listing: मुकेश अंबानी की जियो के शेयरधारकों की संख्या 104 से बढ़कर 79.6…
IND vs NZ T20: ईशान किशन की वापसी पर वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग XI में…
PM Kisan 24th Kist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से…
दिवाली से ठीक पहले केंद्र सरकार ने 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को…
Cuba US Sanctions UN Vote: संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक और व्यापारिक…