देश

MP News: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह को क्यों पहनाई चप्पलें? जानिए

Pradhuman Singh Tomar: मध्यप्रदेश के ग्वालियर (Gwalior) में सड़कों की मरम्मत नहीं होने से ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर काफी नाराज चल रहे थे. उन्होंने खराब सड़कों की मरम्मत नहीं होने की वजह से नाराज होकर नंगे पांव चलना शुरु कर दिया था. लेकिन मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने 66वें दिन अपनी चप्पलें वापस पहन ली हैं. खास बात यह रही कि नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के आग्रह पर मंत्री प्रद्युम्न सिंह ने अपना अनशन तोड़ा और अपनी चप्पलें पहनीं. इस दौरान सिंधिया ने कहा कि जिन सड़कों के लिए मंत्री तोमर ने चप्पलों का त्याग किया था, वो अब शानदार बन रही हैं.

आगे उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने कहा कि जिन सड़कों के लिए मंत्री तोमर ने चप्पलों का त्याग किया था, वो अब शानदार बन रही हैं. मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने इस साल 20 अक्टूबर को अपने गृह नगर ग्वालियर में कहा था, ‘‘जनता को तकलीफ हो रही है.” उन्होंने कहा कि सड़कों को सही करने के लिए सरकार ने समय रहते पैसा दिया और अधिकारियों को इसे तुरंत सही करने के लिए कहा. जिस जनता ने उन्हें चुना है, उनके सामने मैं सार्वजनिक रूप से स्वीकार कर रहा हूं कि सड़कें नहीं बनी हैं और इसके लिए माफी भी मांग रहा हूं.

‘जनता को पीड़ा हो रही है’

मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि ‘जनता को जो पीड़ा हो रही है, उसका एहसास मुझे भी होना चाहिए, इसलिए जब तक (ग्वालियर की) तीन सड़कें लक्ष्मण तलैया, गेंडे वाली सड़क और अस्पताल रोड की मरम्मत नहीं होंगी, तब तक मैं जूते-चप्पल नहीं पहनूंगा.’’

ये भी पढ़ें- Veer Bal Diwas: मुगलों के आगे नहीं झुके साहिबजादे, मौत को लगाया गले लेकिन नहीं बदला अपना धर्म

मंत्री जी के इस अनशन के बाद कई इलाकों में सड़कों की मरम्मत और निर्माण कार्य शुरू कर दिया था, जिनका काम अब पूरा होने वाला है. बीते रविवार ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर आए थे. उन्होंने तब ऊर्जा मंत्री तोमर के सामने चप्पले रखकर पहनने का आग्रह किया, जिसके बाद तोमर ने चप्पलें पहन लीं. मंत्री सिंधिया कहा,”प्रद्युम्न सिंह तोमर ने जिन सड़कों के निर्माण के लिए चप्पलें छोड़ी थी, वो अब पूरी हो रही हैं. इन सड़कों के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री ने स्वीकृति दी और शानदार सड़कें बन रही हैं.”

– भारत एक्सप्रेस

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: क्या रद्द होगी पूर्व IAS अनिल टुटेजा की जमानत? जानिए सीजेआई सूर्यकांत ने कोर्ट में क्या कहा

Supreme Court: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि मजबूत शक…

1 minute ago

डिजिटल अरेस्ट नहीं, ये सीधे ‘डिजिटल डकैती’ है… सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, आरोपियों को राहत देने से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट के जरिए होने वाली ठगी को ‘डिजिटल डकैती’ करार देते…

8 minutes ago

दलेर मेहंदी से विवाद के बाद मंत्री सुबोध को महिलाओं ने सुनाई खरी-खोटी? जानें वायरल वीडियो का सच

इंटरनेट पर उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का एक वीडियो धड़ल्ले से शेयर…

17 minutes ago

कौन हैं 15 साल की उमा काश्वी? WPL ऑक्शन में रचा इतिहास, दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख में खरीदा

WPL 2027 Auction: कर्नाटक की 15 वर्षीय उमा काश्वी को दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख…

29 minutes ago

सत्येंद्र जैन मानहानि मामला: बीजेपी नेता करनैल सिंह को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की रिवीजन याचिका

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बीजेपी नेता करनैल सिंह की रिवीजन पिटीशन खारिज कर…

37 minutes ago