आस्था

Holi 2023: होली पर इन उपायों को करते ही किस्मत भी देने लगेगी आपका साथ, व्यापार में होगी तरक्की

Holi 2023: इस साल 08 मार्च 2023 के दिन होली मनाई जाएगी. होली का पर्व धार्मिक ही नहीं बल्कि ज्योतिषीय महत्व का भी है. इस दिन लोग पूरे विधि विधान से पूजा पाठ करते हैं. वहीं अगर इस दिन कुछ विशेष पूजा एवं ज्योतिष के उपायों को किया जाए तो जीवन में चली आ रही परेशानियों से राहत मिलती है.

होलिका दहन पर करें यह उपाय

इस साल होलिका दहन 07 मार्च 2023 के दिन किया जाएगा. हिंदू धर्म में होलिका दहन के बाद बचने वाली राख की काफी महत्ता है. अगर आप इसे घर पर लेकर आते हैं तो इसे घर के अलग-अलग कोनों में छिड़क दें. इससे घर में किसी तरह की नकारात्मकता हो तो वह दूर होती है. वहीं सकारात्मकता का संचार होता है. इससे घर में सुख समृद्धि भी आती है.

होलिका दहन के दिन ही सरसों को पीस कर शरीर पर उबटन लगाना चाहिए. इसके बाद रात में जलने वाली होलिका में इसे डाल दें. इससे अच्छे सौभाग्य की निशानी माना जाता है. किसी भी तरह का नजर जादू-टोना भी हो तो वह दूर होता है.

पैसों की किल्लत होगी दूर

अगर आपके जीवन में पैसों की किल्लत हो रही है तो होली के दिन किसी जरूरतमंद या गरीब व्यक्ति को दान-दक्षिणा दें. हो सके तो उसे उसकी जरूरत की चीजें भी दे सकते हैं.

व्यापार में तरक्की के लिए करें यह उपाय

व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह उपाय बेहद ही कारगर है. अगर व्यापार न चल रहा हो या फिर उसमें बराबर कुछ परेशानियां बनी रहती हैं तो होलिका दहन की रात में घर के मुख्य दरवाजे पर पर थोड़ा सा गुलाल लेते हुए उसे ऐसे डालें की किसी का पैर न पड़े. इसके अलावा हो सके तो घर के मुख्य दरवाजे पर दो मुखी दीपक भी जलाएं.

इसे भी पढें: March 2023 Vrat Festival List: मार्च माह से हिंदू नववर्ष का आरंभ, जानें इस महीने कब है होली, चैत्र नवरात्रि और रामनवमी जैसे व्रत और त्योहार

इस उपाय से दांपत्य जीवन में बनी रहेगी मधुरता

अगर आपके दांपत्य जीवन में बराबर अनबन बनी रहती है तो होलिका दहन के दिन पति और पत्नी अपनी परेशानियां लिख कर होलिका की आग में डाल दें. घर आने पर पति-पत्नी किसी पात्र में दूध और उसमें थोड़ी सी मात्रा शहद की डालते हुए चंद्र देवता का सुमिरन कर उन्हें अर्घ्य दें. इससे पारिवारिक जीवन में आ रही परेशानियां दूर होने लगेंगी.

Rohit Rai

Recent Posts

द ट्रेजरी के रखवाले: सुरेश खन्ना ने कैसे तैयार किया यूपी का ट्रिलियन-डॉलर इकोनॉमिक ब्लूप्रिंट?

उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की रणनीति में इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, MSME,…

2 minutes ago

अस्पतालों के औचक निरीक्षण से सख्त फैसलों तक: जानिए बृजेश पाठक के ‘हेल्थ मॉडल’ के 5 बड़े बदलाव

UP Budget 2026-27: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के स्वास्थ्य सुधारों का ध्यान अस्पतालों के निरीक्षण, बुनियादी…

6 minutes ago

भीम आर्मी से सांसद बनने की पूरी कहानी: हाथ में संविधान लेकर युवाओं की सबसे बड़ी ताकत कैसे बने चंद्रशेखर?

Western UP Politics: चंद्रशेखर आजाद ने संवैधानिक अधिकारों, शिक्षा, गरिमा, जमीनी सक्रियता और राजनीतिक प्रतिनिधित्व…

19 minutes ago

बुढ़ापे की पैसों की चिंता खत्म! छोटे व्यापारियों के लिए सरकार की शानदार पेंशन योजना, हर महीने मिलेंगे 3,000 रुपये

छोटे दुकानदारों और स्व-रोजगार से जुड़े लोगों को बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा देने के लिए…

24 minutes ago

भारत की झोली में सातवां गोल्ड, चीन को हराकर महिला तीरंदाजों ने रचा इतिहास

Asian Games 2026 में भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने चीन को 238-234 से हराकर…

29 minutes ago

क्या पेट में अल्सर या हेपेटाइटिस बन सकता है कैंसर का कारण? जानिए 5 खतरनाक इंफेक्शन की पूरी सच्चाई

Health News: दुनियाभर में 2024 में 23 लाख कैंसर केस 5 गंभीर इंफेक्शन से जुड़े…

43 minutes ago