आस्था

Jagannath Rath Yatra 2023: आज से शुरु हुई भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, देश-विदेश से पहुंचे लाखों श्रद्धालु

Jagannath Rath Yatra 2023: ओड़िशा के पुरी में स्थित विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर से निकलने वाली रथ यात्रा को देखने देश-विदेश से बड़ी संख्या में लोग आते हैं. यही कारण है कि आज आरंभ हुई भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ पहले ही लगनी शुरु हो गई थी. वहीं भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. बता दें कि उत्सव के रूप में मनाई जाने वाली इस रथ यात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ नगर भ्रमण पर निकलते हैं.

सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट

पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की तैयारी पुरी हो चुकी हैं. वहीं भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. जगन्नाथ मंदिर के बाहर भारी संख्या में लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है. लोग हर्षोल्लास के साथ उत्सव मना रहे हैं. मीडिया रिपोर्टस के अनुसार यात्रा के दौरान सुरक्षा को लेकर एक अधिकारी ने कहा कि पुरी में सुरक्षा बलों के 180 प्लाटून की तैनाती की गई है. जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि यातायात व्यवस्था के सुचारू प्रबंधन के लिए शहर को अलग-अलग जोन और सेक्शन में बांटा गया है. वहीं गश्त के लिए समुद्र तट पर एक तटरक्षक हेलीकॉप्टर को भी लगाया गया है.

इसके अलावा ड्रोन कैमरों की सहायता से रथ यात्रा के दौरान चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जाएगी. सुरक्षा व्यवस्था के एक हिस्से के रूप में पहली बार 3डी मैपिंग तकनीक का उपयोग भी किया जाएगा.

रथ यात्रा में 10 लाख लोगों के शामिल होने की संभावना

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के मुख्य प्रशासक रंजन कुमार दास ने कहा कि भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ के रथों को श्री गुंडिचा मंदिर तक खींचा जाएगा. इस दौरान पुरी में लगभग 10 लाख लोगों के जुटने की उम्मीद है.

इसे भी पढ़ें: Kainchi Dham: बाबा नीम करोली के दरबार में कई हस्तियों की बदल चुकी है किस्मत, जूलिया रॉबर्ट्स से लेकर विराट कोहली तक लगा चुके हैं हाजिरी

अहमदाबाद के जगन्नाथ मंदिर से यात्रा का आरंभ

बता दें कि यह रथ यात्रा अहमदाबाद के जगन्नाथ मंदिर से शुरू होगी. इसके लिए मंदिर परिसर के बाहर तीन रथ सज धज के तैयार हैं. इन पर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की मूर्तियां स्थापित की जा रही हैं. भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा हर साल आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि से शुरू होकर आषाढ़ शुक्ल की दशमी तक चलती है. भव्य और विशालकाय रथों पर विराजमान हो भगवान जगन्नाथ नगर भ्रमण कर गुंडिचा मंदिर जाते हैं, जो कि उनकी मौसी का घर भी कहा जाता है.

Rohit Rai

Recent Posts

जिन्ना के रास्ते पर चलने वाले नहीं हो सकते सरदार पटेल के सिपाही…राष्ट्रीय एकता दिवस पर बरसे सीएम योगी

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…

1 hour ago

वकीलों की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली में Non BS6 Vehicle पर लगा बैन, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने मांगी राहत

दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने एकता नगर के रेन फॉरेस्ट और स्काईवॉक का अनुभव लेने का किया आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर स्थित रेन…

2 hours ago

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी केरल कांग्रेस को पड़ेगी भारी! सुप्रीम कोर्ट ने वकील के पत्र को बनाया रिट याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ केरल कांग्रेस की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर…

2 hours ago

रिश्ता टूटने पर सहमति से बने यौन संबंध रेप नहीं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि बालिगों के बीच सहमति से बने…

2 hours ago