मनोरंजन

Yoga Day 2023: बिपाशा बसु से लेकर करीना कपूर तक, बॉलीवुड की इन 10 हसीनाओं की फिटनेस का राज है योगा

International Yoga Day 2023: हर साल 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है. इस दिन को मनाने का मकसद योग के फायदे के बारे में बताना और योग करने के लिए लोगों को जागरूक करना है. आज कल की खराब लाइफस्टाइल और गलत खान-पान का असर लोगों की सेहत पर साफ देखने को मिलता है. ऐसे मे फिट रहने और हेल्दी रहने के लिए योग का सहारा लिया जा सकता है. ये ना केवल शारीरिक बल्कि मानसिक तौर पर भी लाभ पहुंचाता है. हमारे देश के कई सेलिब्रिटी भी योग का सहारा लेते है. ऐसे में हम आपको बॉलीवुड की उन हसीनाओं से रुबरू करवाने जा रहें हैं जो योग से अपने आपको खुद फिट रखती हैं.

ये है बॉलीवुड की हसीनाएं

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी अपनी फिटनेस का राज योग को ही मानती हैं. शिल्पा शेट्ट़ी की गिनती इंडस्ट्री की वन ऑफ द मोस्ट फिटनेस एक्ट्रेस में की जाती है. उनकी फिटनेस का हर कोई दिवाना है. शिल्पा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फिटनेस गोल्स सेट करती रहती हैं. वहीं 47 साल की उम्र में भी शिल्पा खुद को फिट रखने के लिए योग और डाइट का सहारा लेती हैं. शिल्पा मानती है कि बढ़ती उम्र के साथ हड्डियां कमजोर होने लगती है और हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आप योग का सहारा ले सकते हैं. उन्होंने हाल ही में इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो कुछ योगासन के बारे में बता रही हैं जिसकी मदद से हड्डियों को मजबूत रखा जा सकता है.

मलाइका अरोड़ा

इस लिस्ट में दूसरा नाम एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का है जो ढलती उम्र के साथ और जवां होती जा रही हैं. मलाइका भी खुद को योगा के जरिए ही फिट रखती है.

ये भी पढ़े:व्रत में खाया जाने वाला यह आटा कोलेस्ट्रॉल से लेकर ब्लड शूगर तक को करता है कंट्रोल, जानें इसके अन्य फायदे

कंगना रनौत

बॉलीवुड की बेबाक क्वीन कंगना रनौत अपनी फिल्म के हर किरदार को बेहतरीन बनाने के लिए खुद पर कड़ी मेहनत करती हैं. इतना ही नहीं कंगना फिट रहने के लिए जिम के साथ योगा भी करती हैं.

बिपाशा बसु पति करण सिंह ग्रोवर के साथ

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु बी-टाउन की सबसे हॉट एक्ट्रेस में से एक है. वहीं बिपाशा ने अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ इस हॉट आसन के साथ अंतराष्ट्रीय योद दिवस को दूसरे स्तर पर ले लिया जिसमें अपने पति के साथ अभिनेत्री एक बहुत ही कठिन आसन का अभ्यास करती नजर आ रही हैं और हमें कहना होगा कि इसे ठीक करने के लिए बहुत लचीलेपन की आवश्यकता होती है.

करीना कपूर

बॉलीवुड की बेबो यानि करीना कपूर भी फिटनेस के लिए जिम से ज्यादा योगा करती हैं. यही वजह हैं कि एक्ट्रेस दो बच्चों की मां होकर भी काफी खूबसूरत दिखती हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

8 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

8 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

9 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

9 hours ago