खेल

ENG vs AUS: रोमांचक मोड़ पर पहुंचा पहला टेस्ट, इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया ने अटकाई फैंस की सांसें…

ENG vs AUS, Ashes 2023, 1st Test Day 4: एशेज सीरीज का पहला टेस्टा बेहद रोमांचक मोड़ पर आ पहुंचा है. अब तक इस मुकाबले में दोनों टीमों ने अपनी पकड़ बना रखी है. इस जबरदस्‍त टक्कर को देखकर कहना बहुत मुश्किल है की कौन सी टीम का पलड़ा भारी है. एक तरफ पैट कमिंस की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलिया है जिसे मैच के अंतिम दिन 174 रन की जरूरत है. वहीं इंग्लैंड मात्र 7 विकेट दूर है अपनी जीत से. चौथे दिन का खेल ख्तम होने तक इंग्लैंड ने जबरदस्‍त गेंदबाजी की और कंगारुओं के टॉप ऑर्डर को तहस-नहस कर दिया. हालांकि, एक बार फिर उस्मान ख्वाजा इंग्लिश गेंदबाजों को खूब छकाया और वो क्रीज पर डटे हुए हैं.

इंग्लैंड को 7 विकेट की जरूरत

इंग्लिश टीम को यह मैच जीतना है तो उन्हें आखिरी और मैच के निर्णायक दिन उस्मान ख्वाजा को जल्द पवेलियन का रास्ता दिखाना होगा. अब तक इंग्लैंड ने अपनी बैजबॉल रणनीति अपना रखी है लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम ने उनकी इस रणनीति की हवा निकाल दी थी. मगर इंग्लिश गेंदबाजों ने चैथे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी टीम को मैच में वापसी कराई और अब मुकाबला बेहद रोमांचक मोड़ पर है.

ये भी पढ़ें: PCB चीफ के रेस से बाहर हुए नजम सेठी, पाकिस्तान क्रिकेट में आया भूचाल, एशिया कप से पहले गद्दी को लेकर छिड़ी जंग!

आपको बता दें, ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 281 रन का टारगेट था. जिसके जवाब में चौथे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट के नुकसान पर 107 रन बना लिए हैं. ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए जहां 174 रन की जरूरत है. वहीं इंग्लैंड को 7 विकेट की जरूरत है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

‘मुसलमान किसी की जागीर नहीं’! सपा पर बरसे ओवैसी, गठबंधन का दिया बड़ा ऑफर

UP Election 2027: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सपा पर निशाना साधते हुए गठबंधन का…

9 minutes ago

हफ्ते के पहले दिन लुढ़का सोना, चांदी के तेवर हुए तीखे; खरीदारी से पहले चेक करें लेटेस्ट भाव

अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला असर देखने…

49 minutes ago

क्या अब आसानी से पूरे देश में सामान बेच सकेंगे छोटे व्यापारी? जानिए GST काउंसिल का नया प्लान

GST Meeting 2026: जीएसटी परिषद की आगामी 57वीं बैठक में छोटे ई-कॉमर्स विक्रेताओं और MSME…

53 minutes ago

मेंटल हेल्थ के चलते इस दिग्गज गेंदबाज ने लिया संन्यास, 32 की उम्र में क्रिकेट को कहा अलविदा

Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…

1 hour ago

बाढ़ पीड़ितों से हमदर्दी या खाकी का रोब? छपरा में पिस्टल तानने वाले थानाध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई

Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…

2 hours ago

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

2 hours ago