आस्था

जन्माष्टमी पर करें ये 5 चमत्कारी उपाय, जीवन में नहीं होगी किसी चीज की कमी; कान्हा जी हमेशा रहेंगे प्रसन्न

Shri Krishna Janmashtami 2024 Upay: भाद्रपद शुक्ल अष्टमी को जन्माष्टमी मनाई जाती है. इस साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 26 अगस्त को मनाई जाएगी. इस साल भगवान श्री कृष्ण का 5251वां जन्मोत्सव मनाया जाएगा. पंचांग के मुताबिक, अष्टमी तिथि की शुरुआत 26 अगस्त को देर रात 3 बजकर 39 मिनट से होगी. जबकि, इस तिथि की समाप्ति 27 अगस्त को रात 2 बजकर 19 मिनट पर होगी. इसके अलावा रोहिणी नक्षत्र 26 अगस्त को दोपहर 3 बजकर 55 मिनट से शुरू होकर 27 अगस्त को दोपहर 3 बजकर 38 मिनट पर होगा. आइए अब जानते हैं जन्माष्टमी के दिन किन 5 उपायों को करने से विशेष लाभ होगा.

आर्थिक संकट दूर करने के लिए

जन्माष्टमी के दिन सुबह में स्नान के बाद राधा-कृष्ण मंदिर में जाकर प्रभु श्रीकृष्ण को पीले फूलों की माला अर्पित करें. कहा जाता है कि इस उपाय को करने से धीरे-धीरे आर्थिक संकट दूर होने लगाता है. साथ ही धन लाभ के कई प्रबल योग बनते हैं.

खास मनोकामना की पूर्ति के लिए

जन्माष्टमी के दिन दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर श्रीकृष्ण का अभिषेक करें. इस उपाय को प्रत्येक शुक्रवार को करें. इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं, जिससे खास प्रकार की मनोकामना की पूर्ति होती है.

कार्य में सफलता के लिए

जन्माष्टमी के दिन श्रीकृष्ण के मंदिर में जल से भरा हुआ नारियल और कम से कम 11 बादाम भगवान को अर्पित करें. कहा जाता है कि जो कोई इस उपाय को जन्माष्टमी से शुरू करके लगातार 27 दिनों तक करता है, उसे हर कार्य में सफलता मिलती है. जीवन में किसी चीज की कमी होती है.

नौकरी-व्यापार में तरक्की के लिए

जन्माष्टमी के दिन अपने घर में सात कन्याओं को बुलाकर खीर या सफेद मिठाई खिलाकर उन्हें कोई अच्छा उपहार भेंट करें. इस उपाय को लगातार पांच शुक्रवार तक करें. ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और नौकरी-व्यापार में तरक्की होगी. इसके अलावा इस दिन भगवान श्रीकृष्ण को पान का पत्ता अर्पित करें और फिर उस पत्ते पर रोली से श्री मंत्र लिखकर उसे अपनी तिजोरी या धन रखने वाले स्थान पर रख दें. इस उपाय से धन का आगमन होता रहता है.

घर-परिवार में सुख और शांति के लिए

जन्माष्टमी के दिन शाम के समय तुलसी के नजदीक एक घी का दीपक जलाएं. ऐसा करते हुए ‘ओम् नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप करें. मान्यता है कि जन्माष्टमी के दिन इस उपाय को करने से घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है.

यह भी पढ़ें: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर कंफ्यूजन कर लें दूर, यहां जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

Dipesh Thakur

Recent Posts

‘आपसे कुछ नहीं हो रहा है तो इस्तीफा दे दीजिए’, राघोपुर में तेजस्वी यादव पर लोगों का फुटा गुस्सा

Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…

7 minutes ago

क्या महुआ मोइत्रा को मिलेगा न्याय? सर्किट हाउस विवाद और विकास कार्यों में बाधा के मामले पर SC में सुनवाई आज

Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 16…

10 minutes ago

तरुण तेजपाल की बढ़ीं मुश्किलें! सुप्रीम कोर्ट में गोवा सरकार का जवाब दाखिल, 3 नवंबर को बड़ा फैसला

Supreme Court: रेप के मामले में दोषी तरुण तेजपाल की ओर से दायर याचिका पर…

23 minutes ago

Supreme Court Ruling: धर्मांतरण कर इस्लाम अपनाने वालों को नहीं मिलेगा आरक्षण, SC ने मद्रास हाईकोर्ट का फैसला रखा बरकरार

Supreme Court: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास…

33 minutes ago

Elon Musk की बढ़ीं मुश्किलें! स्टारलिंक को ईरान ने क्यों बताया ‘युद्ध का हथियार’? इस्तेमाल करने वालों को मौत की चेतावनी

Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…

46 minutes ago

दिल्ली में दमघोंटू हवा के बीच मौसम का यू-टर्न! अब आसमान से बरसेगी आफत, झमाझम बारिश का तांडव

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…

48 minutes ago