उत्तर प्रदेश

UP के इस मंदिर में बजी घंटी…प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने भेज दिया नोटिस; लोगों ने योगी सरकार को लेकर कही ये बात

Greater Noida: सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) की एक नोटिस तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा की एक सोसायटी में मंदिर में घंटी बजाने से हुए ध्वनि प्रदूषण पर मंदिर को ये नोटिस भेजी गई है. तो वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस नोटिस की कॉपी पर लोग कमेंट कर रहे हैं और कह रहे हैं कि अगर योगीराज में यह होगा तो फिर क्या किया जाए?

मिली जानकारी के मुताबिक, मामला गौर सौंदर्यम सोसायटी का है. वहां रहने वाले एक निवासी ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को शिकायत दी थी कि सोसायटी के मंदिर में बजने वाली घंटियों से काफी ज्यादा ध्वनि प्रदूषण होता है. इस पर यूपीपीसीबी ने सोसायटी को नोटिस भेजा है.

ये भी पढ़ें-पीएम मोदी आज पोलैंड के प्रधानमंत्री टस्क के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता, राष्ट्रपति डूडा से भी करेंगे मुलाकात; उद्योगपतियों के साथ करेंगे मीटिंग

सोसायटी में रहने वाले मुदित बंसल ने 30 जुलाई को ई-मेल से यूपीपीसीबी को शिकायत भेजी थी. इसके बाद 5 अगस्त को यूपीपीसीबी ने मंदिर की घंटी से होने वाले ध्वनि प्रदूषण का निरीक्षण किया था. जांच के दौरान मंदिर की घंटी से 70 डेसिबल का शोर मिला. सोसायटी को जारी नोटिस में कहा गया कि ध्वनि प्रदूषण नियम, 2000 के प्राविधानों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए, जिससे लोगों को घंटी के शोर से समस्या न हो. सोसायटी से नोटिस पर जवाब भी मांगा गया है. तो दूसरी ओर किसी ने ये नोटिस सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है जो कि लगातार वायरल हो रही है और लोग इस पर सवाल खड़े कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि गाड़ियों और न जाने कितने ही लाउटस्पीकर से ध्वनि प्रदूषण होता है, तब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड क्यों नहीं एक्शन लेता? फिलहाल इस नोटिस को लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की जमकर आलोचना हो रही है.

बैकफुट पर आया बोर्ड

बता दें कि इस मामले में विवाद बढ़ने के बाद मंदिर की घंटी धीमी बजाने के आदेश को देर रात पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अधिकारी ने वापस ले लिया है. ऑफिस टाइमिंग में इस नोटिस के आदेश लेने का बाकायदा आर्डर जारी किया जाएगा. मालूम हो कि ये मंदिर 4 साल पुराना है और यहां पर प्रतिदिन पूजा-अर्चना होती है लेकिन अचानक एक शिकायत पर बोर्ड ने धीमी घंटी बजाने को लेकर नोटिस जारी कर दिया था.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी! हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

9 minutes ago

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

13 minutes ago

Pakistan School Tragedy: पाकिस्तान में मौत बनकर गिरी स्कूल की छत, 20 मासूमों समेत 21 की दर्दनाक मौत!

RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…

25 minutes ago

स्पैम और फर्जी कॉल्स का खेल खत्म! 1 नवंबर से मोबाइल पर आएगा बड़ा बदलाव, जानें पूरी खबर

Mobile Rules: अनजान और फर्जी कॉल्स से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की…

26 minutes ago

‘आपसे कुछ नहीं हो रहा है तो इस्तीफा दे दीजिए’, राघोपुर में तेजस्वी यादव पर लोगों का फुटा गुस्सा

Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…

42 minutes ago

क्या महुआ मोइत्रा को मिलेगा न्याय? सर्किट हाउस विवाद और विकास कार्यों में बाधा के मामले पर SC में सुनवाई आज

Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 16…

45 minutes ago