मल्टीग्रेन रोटी खाने से वजन और ब्लड शुगर पर क्या पड़ेगा असर?
समर्थ जुरेल और ईशा मालवीय
Samarth Jurel And Isha Malviya Breakup:एक तरफ जहां हर कोई अपने प्यार का इजहार कर रहा था तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग ऐसे में भी जो वैलेंटाइन डे के मौके पर अकेले रह गए और सालों का प्यार खत्म कर ब्रेकअप से गुजर रहे हैं. हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस अमायरा दस्तूर के ब्रेकअप की खबर सामने आई थी. वहीं अब बिग बॉस 17 में नजर आ चुका कपल समर्थ जुरेल और ईशा मालवीय के रिश्ते पर भी सवाल खड़ा हो रहा है. ऐसे में वेलेंटाइन डे पर समर्थ जुरेल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया जिसे देख फैंस को ऐसा लग रहा है कि उन्होंने ब्रेकअप का हिंट दिया है.
बिग बॉस में जहां इस कपल का बेहद प्यार देखने को मिला था. तो वहीं शो के बाहर आने के बाद दोनों को एक दूसरे से अलग हो गए. वहीं 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे के मौके पर समर्थ जुरेल (Samarth Jurel) ने इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिससे देख फैंस बोले लग रहा ईशा से ब्रेकअप हो गया है.
ऐसे में समर्थ जुरेल ने वैलेंटाइन डे के मौके पर बिना किसी नाम के एक पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘कुछ लोग काम में इतने बिजी हो गए है कि सबसे मिलने, पोस्ट करने का वक्त है, लेकिन अपनों से नहीं. खैर आपको वैलेंटाइन डे की शुभकामनाएं. भगवान आपका और आपके करीबियों का भला करें’.
समर्थ जुरेल ने गुस्से वाले पोस्ट के बाद इंस्टा स्टोरी पर एक और फोटो शेयर की, जिसमे वो किसी लड़की का हाथ थामे दिख रहे हैं. उस लड़की ने बड़ी सी रिंग उंगली में पहनी है, जिसमें सगाई की अंगूठी पहनी जाती है.इसके साथ पोस्ट में हार्ट वाली इमोजी भी लगाया हुआ है.
हाल ही में ‘बिग बॉस 17’ की सक्सेस पार्टी हुई थी, जिसमें लगभग सभी कंटेस्टेंट्स आए थे. इस पार्टी में ईशा और समर्थ साथ में डांस करते नजर आए थे. बता दें, ईशा ने भी समर्थ को लेकर वैलेंटाइन डे पर कोई पोस्ट नहीं किया है. हालांकि इस ब्रेकअप को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आईं है.
-भारत एक्सप्रेस
राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…
दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…
वर्धा में अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) का 17वां दीक्षांत समारोह संपन्न.…
Kaizad Bharucha resigns HDFC Bank Deputy MD: HDFC बैंक के डिप्टी MD कैजाद भरूचा ने…
Ravindra Jadeja ODI Team: न्यूजीलैंड दौरे की वनडे टीम से रवींद्र जडेजा के बाहर होने…
दिल्ली के प्रदर्शनों के बाद चर्चा में आए कानूनी शब्दों जैसे डिटेंशन, अरेस्ट, पुलिस कस्टडी…