बाबा नीम करोली और कैंची धाम
Kainchi Dham Neem Karoli Baba Ashram: उत्तराखंड में बाबा नीम करोली द्वारा बसाया गया कैंची धाम आज देश और दुनिया में बेहद ही प्रसिद्ध है. दुनिया के कोने-कोने से लोग बाबा के दरबार में मत्था टेकने आते हैं. बाबा नीम करोली हनुमान जी के बहुत बड़े भक्त थे. माना जाता है कि उन्हें तमाम तरह की सिद्धियां प्राप्त थी. देवरहवां बाबा ने भी उन्हें एक आध्यात्मिक व्यक्ति बताया था.
बाबा के चमत्कारों की कई कहानियां उनके भक्त आज भी सुनाते हैं. देश और विदेश से लोग उनके इस कैंची धाम में दर्शन के लिए आते हैं. कुछ लोग बाबा को हनुमान जी का अवतार भी मानते हैं. बाबा का यह आश्रम नैनीताल-अल्मोड़ा मार्ग पर स्थित है. यहां हर साल जून के महीने में 15 तारीख को एक विशाल मेले का आयोजन होता है. जिसमें श्रद्धालुओं की भीड़ देखने लायक रहती है.
जुकरबर्ग से लेकर विराट कोहली तक बाबा के भक्त
बाबा के भक्तों में कई नामी गिरामी हस्तियां शामिल हैं. इनमें फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग और एप्पल के संस्थापक स्टीव जॉब्स का नाम भी आता है. कहते हैं कि ये दोनों तब बाबा के बनाए इस मंदिर आए थे, जब उनकी जिंदगी आम आदमी की तरह मुश्किलों के घिरी थी. लेकिन आश्रम से जाने के बाद उन्होंने कभी पलटकर पीछे नहीं देखा. विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ उत्तराखंड में नीम करोली बाबा के आश्रम गए थे. कपल ने बाबा नीब करौरी महाराज की मूर्ति के सामने बैठकर कुछ देर ध्यान लगाकर प्रार्थना की और बाबा की धूनी के दर्शन किए. वहीं मशहूर अभिनेत्री जूलिया रॉबर्ट्स भी बाबा के दरबार आ चुकी हैं.
शरीर त्यागने के बाद भी भक्तों की मुराद होती है पूरी
बाबा का असली नाम लक्ष्मी नारायण शर्मा था. फिरोजाबाद जिले के अकबरपुर में उनका जन्म हुआ था.11 सितंबर 1973 को बाबा ने वृंदावन में अपना शरीर त्याग दिया था. और यह दोनों उनके शरीर त्यागने के बाद गए थे. कहा जाता है कि शरीर त्यागने के बाद भी बाबा अपने भक्तों की मुराद पूरी करते हैं.
इसे भी पढ़ें: जानें भगवान शिव के केदारनाथ बनने की कहानी और शिवलिंग से जुड़ा यह रहस्य
प्रसिद्ध लेखक रिचर्ड अल्परट ने भी अपनी किताब ‘मिरेकल ऑफ लव’ में नीम करोली बाबा का जिक्र किया है. जिसमें उनके द्वारा किये गए चमत्कारों के बारे में भी बताया गया है. माना जाता है कि कैंची धाम में बाबा के चमत्कार आज भी होते हैं.
Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…