लाइफस्टाइल

पौष्टिक तत्वों से भरपूर होती है दाल, फिर भी इसके हैं कई नुकसान

Side effects of pulses: भोजन में दाल को एक जरूरी आहार माना जाता है और इसमें कई पौष्टिक तत्व भी होते हैं. इसमें कई वैराइटी की दाल आती है जैसे अरहर, उड़द, मसूर, मूंग आदि. इनसब में से मूंग दाल के अपने अलग-अलग फायदे होते हैं. जब कोई मरीज किसी भी बीमारी से कमजोर हो जाता है तो शरीर को स्ट्रॉन्ग बनाने के लिए डॉक्टर भी मूंग दाल खाने की सलाह देते हैं. मूंग की दाल पोषक तत्वों का खजाना है. मूंग की दाल में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन आदि जैसे तत्व पाएं जाते है. दाल में प्रोटीन और फाइबर का भंडार होता है. लेकिन, इतने फायदों के बाद भी दाल कुछ मामलों में नुकसान भी पहुंचाती है. आइए जानते हैं कि अधिक दाल का सेवन करने से किस तरह का नुकसान हो सकता है.

दाल खाने के नुकसान

अगर आप जरुरत से ज्यादा दाल का सेवन करते हैं तो इससे आपके किड़नी पर भी असर पड़ता है. ज्यादा दाल खाने से किडनी में स्टोन की समस्या हो सकती है क्योंकि, दाल में ऑक्सलेट की मात्रा पाई जाती है जिसका ज्यादा सेवन करने से किडनी में स्टोन हो सकता है.

वजन बढ़ना

दाल में प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है लेकिन अगर आप दाल का ज्यादा सेवन करते हैं तो वजन भी तेजी से बढ़ सकता है. क्योंकि, ज्यादा प्रोटिन लेने से कैलोरीज बढ़ती हैं और वेट गेन होता है.

ये भी पढ़े:मैदा एक ऐसा जहर जिसे आप रोज शौक से खा रहे हैं, जाने इससे होने वाले नुकसान 

गैस की समस्या

अगर कोई व्यक्ति अधिक दाल खाता है तो इससे पेट में गैस की समस्या हो सकती है. इसके अलावा कई लोगों को दाल खाने से भी एसिडिटी होती है.

यूरिक एसिड का खतरा

अगर कोई व्यक्ति गठिया से पीड़ित है तो उसे बिना डॉक्टर की सलाह के दाल का सेवन नहीं करना चाहिए. उसका कारण यह है कि दाल में प्यूरीन की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर के लिए हानिकारक हो सकती है.

-भारत एक्सप्रेस

Akansha

Recent Posts

महंगे हुए गीजर, कूलर और पंखे, कॉपर-स्टील की कीमतों में उछाल से बढ़ा बोझ; लैपटॉप-मोबाइल भी महंगे

Electronic Items Price Hike: कॉपर, स्टील और प्लास्टिक की कीमतों में तेजी से गीजर, कूलर…

14 minutes ago

बृजभूषण को बरी करने के खिलाफ जंग जारी! महिला पहलवानों की अपील पर टली सुनवाई, अब 28 अक्टूबर को फैसला

Brij Bhushan Sharan Singh: भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और सह-आरोपी…

15 minutes ago

20 हजार जवान, बंद शराब दुकानें! जानिए 10 अक्टूबर को क्यों छावनी में तब्दील हुई दिल्ली?

Delhi News: जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन को इजाजत न मिलने के बाद दिल्ली छावनी…

38 minutes ago

शादी के बाद इस समाज में बदल जाती है परंपरा, दुल्हन नहीं बल्कि दूल्हा जाता है ससुराल!

Khasi Society Marriage Tradition: मेघालय के खासी समाज में शादी के बाद पति पत्नी के…

39 minutes ago

रेलवे का बड़ा झटका! 10 अक्टूबर से बंद रहेंगी ये ट्रेनें, दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस का भी बदला रास्ता

Train Cancellations: गोरखपुर-गोंडा रेल खंड पर ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य के चलते 10 अक्टूबर से…

1 hour ago