आस्था

Kajari Teej 2023: सितंबर में इस दिन है कजरी तीज का त्योहार, जाने शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Kajari Teej 2023: हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि पर कजरी तीज (Kajari Teej) का व्रत रखा जाता है. कजरी तीज को बड़ी तीज भी कहा जाता है, ये व्रत महिलाएं अपने सुहाग की सलामती के लिए रखती हैं. इस वर्ष कजरी तीज का व्रत 2 सितंबर को रखा जाएगा. इस दिन शनिवार पड़ रहा है. कजरी तीज के दिन भगवान शिव के साथ मां पार्वती और तीज माता की पूजा की जाती है. आइए कजरी तीन के महत्व, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में जानें.

पौराणिक कथाओं के अनुसार माता पार्वती ने इस व्रत को शिवजी के लिए किया था. विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना के साथ इस व्रत को रखती हैं. वहीं कुंवारी कन्याएं भी अपने लिए योग्य और मनचाहे वर की इच्छा पूर्ति के लिए इस व्रत को करती हैं. कजरी तीज पर जौ, गेहूं, चने और चावल के सत्तू में घी और मेवा मिलाकर तरह-तरह के स्वादिष्ट पकवान बनाये जाते हैं. चंद्रोदय के समय भगवान भोग लगाया जाता है. फिर रात को इसी भोजन के साथ महिलाएं व्रत खोलती हैं.

कजरी तीज पर शुभ मुहूर्त

भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि का आरंभ 01 सितंबर को रात में 11 बजकर 50 मिनट पर हो जाएगा. जोकि अगले दिन 02 सितंबर 2023 को रात में 08 बजकर 49 मिनट पर समाप्त होगा. वहीं उदया तिथि के अनुसार कजरी तीज का व्रत 02 सितंबर 2023 को मनाया जाएगा. आस्था का यह पर्व उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों में धूमधाम से मनाया जाता है.

इसे भी पढ़ें: September 2023 Festival List: सितंबर महीने में जन्‍माष्‍टमी से लेकर ऋषि पंचमी तक पड़ रहे हैं ये व्रत और त्योहार

कजरी तीज की पूजा विधि

कजरी तीज के दिन शाम के समय स्नान करने के बाद लाल या पीले रंग के वस्त्र पहनें. इसके बाद कपूर, चांदनी, अक्षत, कुमकुम, गंध, हल्दी की पिंडियां पूजा का थाली में रख लें. इसके बाद गोबर या मिट्टी से गोलाकार घेरा बनाएं और उसमें दूध और पानी डालें. इसके बाद इसके किनारों पर घी का दीपक जलाएं. फिर किनारे पर पहले से तोड़ कर रखी हुई एक नीम की डाली रखें और उस पर चुनरी चढ़ाएं. इसके बाद मिश्री, शहद और पंचामृत, अक्षत, कुमकुम, सातु आदि चढ़ाएं. फिर कथा सुनें और चांद को अर्घ्य दें.

Rohit Rai

Recent Posts

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

25 minutes ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

34 minutes ago

क्या आपकी भी अटक जाती थी रजिस्ट्री? पोस्ट ऑफिस ने निकाला पक्का इलाज, अब मोबाइल पर मिलेगा पल-पल का अपडेट

Speed Post New Rule: डाकघर में स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री कराने के नियम बदल चुके…

40 minutes ago

Asian Games 2026: आखिरी दिन भारत का शानदार आगाज, 17 साल की कुमकुम ने दिलाया 17वां गोल्ड

Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…

2 hours ago

आज का पंचांग: आश्विन कृष्ण सप्तमी आज, जानें कब है अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल?

Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…

2 hours ago