बिजनेस

Economy of India 2023: भारत की GDP ग्रोथ 7.8% पर पहुंची, यह बीते एक साल में सबसे तेज, आंकड़ों से समझिए 5 तिमाहियों में कैसे मिली रफ्तार

India GDP growth Rate 2023: भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में सबसे तेज गति से आगे बढ़ रही है. नेशनल स्टैटिस्टिकल ऑफिस (NSO) ने बताया है कि भारत की ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट यानी GDP ग्रोथ पहली तिमाही (Q1FY24-अप्रैल-जून) में 7.8% रही. इससे अधिक GDP ग्रोथ अप्रैल-जून 2022-23 में 13.5% रही थी.

सरकार ने नए आंकड़े गुरुवार (31 अगस्त) को जारी किए, जिसके मुताबिक, सर्विसेस और मैन्युफैक्चरिंग के कारण अप्रैल-जून तिमाही में भारत की इकोनॉमी एक साल में सबसे तेज गति से बढ़ी है. सरकार की ओर से बताया गया है कि GVA यानी ग्रॉस वैल्यू एडेड पिछली तिमाही (जनवरी-मार्च 2022-23) के 6.5% की तुलना में अप्रैल-जून 2023-24 में 7.8% रहा. वहीं सालाना आधार (YoY) पर 11.9% की तुलना में यह कम रहा. वहीं, अब अगली छमाही में GDP ग्रोथ घटने की आशंका भी जताई जा रही है.

कई आर्थिक विशेषज्ञों का कहना है कि इन दिनों सामान्य से कम मॉनसून का खतरा, देश में महंगाई की आशंका बढ़ा रहा है. अंदाजा है कि सख्त मॉनिटरी पॉलिसी और कमजोर एक्सपोर्ट, इस वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में भारत की GDP ग्रोथ को प्रभावित कर सकते हैं.

यह भी पढ़िए: भारत की अर्थव्यवस्था के सेहत में सुधार हुआ, वित्तीय वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में भी देश की GDP में बढ़त जारी

आंकड़ों में देखिए किस सेक्टर में कैसी रही ग्रोथ

पहली तिमाही में इंडस्ट्रीज की ग्रोथ (QoQ)

कृषि सेक्टर ग्रोथ 5.5% से घटकर 3.5%
माइनिंग सेक्टर ग्रोथ 4.3% से बढ़कर 5.8%
मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर ग्रोथ 4.5% से बढ़कर 4.7%
इलेक्ट्रिसिटी और पब्लिक यूटिलिटी ग्रोथ 6.9% से घटकर 2.9%
कंस्ट्रक्शन सेक्टर ग्रोथ 10.4% से घटकर 7.9%
फाइनेंशियल सर्विसेस सेक्टर ग्रोथ 7.1% से बढ़कर 12.2%
ट्रेड, होटल, ट्रांसपोर्ट सेक्टर की ग्रोथ 9.1% से बढ़कर 9.2%

GDP क्या है, आसान शब्दों में समझिए

ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट यानी GDP किसी देश की इकोनॉमी की हेल्थ को ट्रैक करने के लिए उपयोग किए जाने वाले सबसे कॉमन इंडिकेटर्स में से एक है. GDP देश के भीतर एक स्पेसिफिक टाइम पीरियड में प्रोड्यूस सभी गुड्स और सर्विस की वैल्यू को दर्शाती करती है. इसमें देश के अंदर रहकर जो विदेशी कंपनियां प्रोडक्शन करती हैं उन्हें भी शामिल किया जाता है. जब इकोनॉमी मजबूत होती है, तो आमतौर पर बेरोजगारी का स्तर कम होता है.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

13 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

54 minutes ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

1 hour ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

2 hours ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

2 hours ago