आस्था

कार्तिक पूर्णिमा पर राहुकाल साया, इस अशुभ मुहूर्त में भूलकर भी ना करें स्नान-दान, जानें शुभ समय

Kartik Purnima 2024 Date Rahu Kaal Snan Daan Muhuat: सनानत धर्म में कार्तिक मास की पूर्णिमा का विशेष धार्मिक महत्व है. इस दिन गंगा नदी में स्नान के बाद दान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है. कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन देव दिवाली मनाई जाती है. मान्यता है कि इस देवतागण स्वर्गलोक से धरती पर पधारते हैं. यही वजह है कि इस दिन लोग दीप जलाकर देवताओं का स्वागत करते हैं. कार्तिक मास की पूर्णिमा को लेकर दूसरी मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का वध किया था. इसलिए इस पूर्णिमा को त्रिरपुरारी पूर्णिमा भी कहते हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान-दान और पूजन का शुभ मुहूर्त क्या है.

कार्तिक पूर्णिमा कब है?

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस 15 नवंबर (शुक्रवार) को है. पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 15 नवंबर को सुबह 6 बजकर 19 मिनट से होगी. जबकि, इस तिथि की समाप्ति 16 नवंबर को तड़के 2 बजकर 58 मिनट पर होगी. ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा 15 नवंबर को मनाई जाएगी और इसी दिन पवित्र नदियों में स्नान और दान किया जाएगा.

कार्तिक पूर्णिमा पर राहु काल

पंचांग के अनुसार, इस साल कार्तिक पूर्णिमा पर राहु काल का भी अशुभ संयोग है. ऐसे में इस दौरान स्नान और दान करने से बचना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि राहु काल में किसी भी प्रकार के शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं. कार्तिक पूर्णिमा के दिन राहुकाल सुबह 10 बजकर 59 मिनट से दोपहर 12 बजकर 23 मिनट तक रहेगा.

यह भी पढ़ें: कार्तिक पूर्णिमा पर दुर्लभ संयोग, मां लक्ष्मी इन 4 राशियों पर बरसाएंगी कृपा

कार्तिक पूर्णिमा 2024 स्नान-दान मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान और दान का शुभ मुहूर्त सुबह 4 बजकर 58 मिनट से लेकर 5 बजकर 51 मिनट तक रहेगा. इसके अलावा इस दिन सत्यानारायण भगवान की पूजा का मुहूर्त सुबह 6 बजकर 44 मिनट से 10 बजकर 45 मिनट तक रहेगा.

कार्तिक पूर्णिमा पर किन चीजों का करें दान

कार्तिक पूर्णिमा के दिन सफेद रंग की वस्तुओं का दान करना शुभ माना जाता है. चूंकि, यह दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है. ऐसे में इस दिन सफेद रंग की वस्तुओं का दान करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है. मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर भक्तों पर अपनी कृपा बरसाती हैं.

कार्तिक पूर्णिमा के दिन दूध के दान का विशेष महत्व है. मान्यता है कि इस दिन दूध का दान करने से धन में बरकत होती है. साथ ही घर-परिवार में धन की कमी दूर होती है. इसके अलावा मां लक्ष्मी की विशेष कृपा भी प्राप्त होती है.

कार्तिक पूर्णिमा के दिन वस्त्रों का भी दान किया जा सकता है. इस दिन वस्त्रों का दान करना शुभफलदायी माना गया है. कहा जाता है कि इस दिन वस्त्रों का दान करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है.

कार्तिक पूर्णिमा के दिन अन्न का दान करना महादान माना जाता है. ऐसे में इस दिन शुभ मुहूर्त में किसी जरूरतमंद को अन्न का दान करें.

कार्तिक पूर्णिमा के दिन अन्न और अनाज के दान के अलावा गुड़ का दान करना भी काफी शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि इस दिन गुड़ का दान करने से घर में खुश-समृद्धि बनी रहती है.

Dipesh Thakur

Recent Posts

हरियाणा दिवस 2026: पीएम मोदी ने सराहा हरियाणवियों का पराक्रम, प्रदेशवासियों को दी बधाई

PM Narendra Modi: हरियाणा दिवस की 60वीं हीरक जयंती पर पीएम मोदी और सीएम नायब…

19 minutes ago

‘मोदी विजन, योगी मिशन’: राम मंदिर से एयरपोर्ट तक, सीएम योगी ने गिनाए अयोध्या के कायाकल्प के बड़े सबूत

UP News: सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में अयोध्या की प्राचीन…

28 minutes ago

‘अखिलेश यादव PDA के दुश्मन’ स्वामी प्रसाद मौर्य का तीखा हमला, कहा- न ये पिद्दी हैं, न पिद्दी का शोरबा

Swami Prasad Maurya: सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर स्वामी प्रसाद मौर्य जमकर बरसे. उन्होंने कहा…

31 minutes ago

IT से लेकर AI तक… पीएम मोदी ने गिनाईं कर्नाटक की उपलब्धियां, केरल के लोगों के जज्बे को भी किया सलाम

Kannada Rajyotsava 2026: कन्नड़ राज्योत्सव और केरल पिरवी के खास अवसर पर पीएम मोदी, अमित…

40 minutes ago

UPTET 2026: कोर्ट के डंडे से बदला परीक्षा का गणित, स्कोरकार्ड में फिर होगी नंबरों की हेरफेर

UPTET 2026: UPTET 2026 पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया है. कोर्ट ने मूल्यांकन…

1 hour ago

Gold-Silver Price Today: नवंबर की शुरुआत! जानिए दिल्ली-मुंबई से लेकर चेन्नई तक क्या है सोना-चांदी का नया भाव

Gold-Silver Price Today: दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में आज के सोना-चांदी के ताजा रेट…

2 hours ago