देश

दिल्ली की जहरीली हवा में सांस लेना मुश्किल, गैस चैंबर बनी राजधानी, AQI पहुंचा 400 के पार

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में गुरुवार सुबह औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 430 दर्ज किया गया, जो कि गंभीर श्रेणी में आता है. वहीं, बुधवार को औसत एक्यूआई 349 दर्ज किया गया था. केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह 7:15 बजे तक औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 430 अंक बना हुआ है. जो गंभीर श्रेणी में आता है. जबकि दिल्ली एनसीआर के शहर फरीदाबाद में 284, गुरुग्राम में 309, गाजियाबाद में 375, ग्रेटर नोएडा में 320 और नोएडा में 367 अंक बना हुआ है.

AQI 400 के पार

राजधानी दिल्ली की अधिकतर इलाकों में गुरुवार को एक्यूआई स्तर 400 के ऊपर चला गया है, जिसमें अलीपुर में 420, आनंद विहार में 473, अशोक विहार में 474, आया नगर में 422, बवाना में 455, चांदनी चौक में 407, डॉ करणी सिंह शूटिंग रेंज में 417, द्वारका सेक्टर 8 में 458, IGI एयरपोर्ट में 435, आईटीओ में 434, जहांगीरपुरी में 471, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 408, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 444 और मंदिर मार्ग में 440 दर्ज किया गया.

इसके अलावा मुंडका में 407, नजफगढ़ में 457, नरेला में 438, नॉर्थ कैंपस डीयू में 421, एनएसआईटी द्वारका में 425, ओखला फेस 2 में 440, पटपड़गंज में 472, पंजाबी बाग में 459, पूसा में 404, आरके पुरम में 454, रोहिणी में 453, शादीपुर में 427, सिरी फोर्ट में 438, सोनिया विहार में 444, सोनिया विहार में 468 और वजीरपुर में 467 एक्यूआई दर्ज किया गया.

वहीं, दिल्ली के पांच इलाकों में एक्यूआई स्तर 300 से ऊपर और 400 के बीच में बना हुआ है, जिसमें डीटीयू में 398, मथुरा रोड में 395, दिलशाद गार्डन में 385,लोधी रोड में 370 और श्री अरविंदो मार्ग में 345 अंक बना हुआ है.

यह भी पढ़ें- Rajasthan: ‘थप्पड़ कांड…बवाल फिर आगजनी’, पुलिस कस्टडी से नरेश मीणा को छुड़ा ले गए समर्थक, कई गाड़ियों में लगाई आग

बता दें कि केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड द्वारा एक्यूआई के वर्गीकरण के अनुसार 0 से 50 को अच्छा, 51 से 100 को संतोषजनक, 101 से 200 को मध्यम, 201 से 300 को खराब और 301 से 400 को बहुत खराब की श्रेणी में रखा गया है. इसके अलावा 401 से 500 को गंभीर और 450 से अधिक एक्यूआई होने पर गंभीर प्लस की श्रेणी में रखा गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

Cyclone Alert: 2 नवंबर से फिर मचेगी तबाही? 3 राज्यों पर मंडराया नए चक्रवाती तूफान का खतरा, IMD का रेड अलर्ट

Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए चक्रवाती तूफान से आंध्र प्रदेश, ओडिशा…

8 minutes ago

Ramlila Maidan Rally: अंगुलिमाल डाकू का भेष और 4 हजार जवानों का पहरा! चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष की महारैली

Ramlila Maidan Rally: ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 'INDIA' गठबंधन के बैनर तले देश के प्रमुख…

22 minutes ago

JDU Internal Crisis: ललन पर ‘नरम’ तो बीजेपी पर ‘गरम’! JDU में लानत-मलानत थमी तो अब NDA में क्यों मचा हड़कंप?

JDU Internal Crisis: जदयू में ललन सिंह विवाद पर ब्रेक लग गया है, लेकिन एमएलसी…

33 minutes ago

हरियाणा दिवस 2026: पीएम मोदी ने सराहा हरियाणवियों का पराक्रम, प्रदेशवासियों को दी बधाई

PM Narendra Modi: हरियाणा दिवस की 60वीं हीरक जयंती पर पीएम मोदी और सीएम नायब…

1 hour ago

‘मोदी विजन, योगी मिशन’: राम मंदिर से एयरपोर्ट तक, सीएम योगी ने गिनाए अयोध्या के कायाकल्प के बड़े सबूत

UP News: सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में अयोध्या की प्राचीन…

1 hour ago