आस्था

कार्तिक पूर्णिमा पर दुर्लभ संयोग, मां लक्ष्मी इन 4 राशियों पर बरसाएंगी कृपा

Kartik Purnima 2024 Lucky Zodiac: कार्तिक मास की पूर्णिमा भगवान विष्णु, भगवान शिव और मां लक्ष्मी को समर्पित है. इस दिन गंगा नदी में स्नान का विशेष धार्मिक महत्व है. मान्यता है कि इस दिन गंगा-स्नान करने से जाने-अनजाने में किए गए कई जन्मों के पाप धुल जाते हैं. पौराणिक मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन भी भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का वध किया था, इसलिए इसे त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहा जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल कार्तिक पूर्णिमा 15 नवंबर (शुक्रवार) को मनाई जाएगी.

कार्तिक पूर्णिमा पर बनेंगे ये शुभ संयोग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल कार्तिक पूर्णिमा पर दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है. इस दिन अभिजीत मुहूर्त, व्यतिपात योग, परिघ योग और वरीयान योग का खास संयोग बनने जा रहा है. कार्तिक पूर्णिमा के दिन बनने वाले ये शुभ संयोग कुछ राशियों के लिए अत्यंत शुभ और लाभकारी साबित हो सकता है.

वृषभ राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस बार की कार्तिक पूर्णिमा वृषभ राशि के लिए शुभ है. ग्रह-नक्षत्रों के शुभ प्रभाव से जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा. धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होगी. कार्यस्थल पर परिस्थिति अनुकूल रहेगी. कार्यों में सफलता मिलेगी. कारोबार में उन्नति के प्रबल योग बनेंगे. व्यापार में आर्थिक स्थिति पहले से सुदृढ़ होगी.

मिथुन राशि

कार्तिक पूर्णिमा से मिथुन राशि वालों के अच्छे दिन शुरू होंगे. भगवान विष्णु की कृपा से कार्यों में सफलता मिलेगी. नौकरी में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा. परिवार में खुशहाली आएगी. दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा. नौकरी की तलाश करने वालों को अच्छे अवसर प्राप्त होंगे. कारोबार में आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी. पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है. नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है.

कन्या राशि

कार्तिक पूर्णिमा के दिन बनने वाले शुभ संयोग कन्या राशि के लिए अनुकूल रहेगा. कार्यस्थल पर बड़ी सफलता मिलेगी. अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा. मां लक्ष्मी की कृपा से धन की स्थिति अच्छी रहेगी. बिजनेस में आर्थिक तरक्की के कुछ प्रबल योग हैं. नौकरीपेशा जातकों को खुशखबरी मिल सकती है. शारीरिक और मानसिक स्थिति अच्छी रहेगी.

मकर राशि

इस साल की कार्तिक पूर्णिमा मकर राशि के जातकों के लिए शुभ मानी जा रही है. आर्थिक स्थिति में गजब का सुधार नजर आएगा. कारोबार में आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी. नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है. नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन का लाभ मिल सकता है. कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा.

Dipesh Thakur

Recent Posts

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

50 minutes ago

‘जेल में भी प्यार से देते हैं खाना…’ बिग बॉस में स्काउट पर भड़के सलमान खान

'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…

1 hour ago

काशी में लगेगी संस्कृति संसद: 3 हजार संत-विद्वान जुटेंगे, जेन-जी को मिलेगा अपनी बात रखने का मंच

Sanskriti Sansad 2026: काशी में 3 से 5 नवंबर तक आयोजित होने वाली संस्कृति संसद…

1 hour ago

15 कॉलेजों ने दाखिला देने से नकारा, आज 19 की उम्र में खड़ा कर दिया करोड़ों का AI एंपायर! पढ़ें जैक की प्रेरक कहानी

Jack Yadegari AI Startup: 15 विश्वविद्यालयों से रिजेक्शन झेलने वाले 19 वर्षीय जैक यादेगारी ने…

2 hours ago

राहुल गांधी ने किया सुप्रीम कोर्ट मार्च का आह्वान, CJI को सौंपा जाएगा ज्ञापन

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ऐलान किया है कि सोमवार को विपक्ष, युवा…

2 hours ago