आस्था

72 साल बाद करवा चौथ पर शनि का दुर्लभ संयोग, इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत

Karwa Chauth 2024 Shani Gochar in Kumbh: करवा चौथ का व्रत हर साल कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल करवा चौथ का व्रत रविवार, 20 अक्टूबर को यानी आज रखा जा रहा है. मान्यता के अनुसार, करवा चौथ का व्रत अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए रखा जाता है. इसके अलावा सुहागिन महिलाएं इस व्रत को पति की लंबी उम्र के लिए भी रखती हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 72 साल बाद करवा चौथ पर शनि का दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है. करवा चौथ पर शनि देव शश नामक राजयोग का निर्माण करेंगे. ऐसे में आइए जानते हैं कि करवा चौथ पर 72 साल बाद बनने वाले इस दुर्लभ संयोग से किन राशियों की किस्मत चमकने वाली है.

मिथुन राशि

करवा चौथ पर शनि के शश नामक राजयोग से मिथुन राशि की किस्मत चमक सकती है. दरअसल यह राजयोग इस राशि से जुड़े जातकों के लिए अत्यंत शुभ माना जा रहा है. शनि के शश राजयोग के शुभ प्रभाव से अगले कुछ दिनों तक तरक्की के कई योग बनेंगे. इसके साथ ही शनि देव की कृपा से ढैय्या का प्रभाव भी कम होगा. मिथुन राशि के जातक बिजनेस में नई ऊंचाइयां प्राप्त करेंगे. नए दोस्त बनेंगे. रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी.

मकर राशि

करवा चौथ पर बनने वाला शनि के अद्भुत संयोग से मकर राशि से जुड़े लोगों का भाग्योदय होगा. कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी. किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा. आर्थिक स्थिति अच्छी होगी. कार्यस्थल पर साथियों का सहयोग मिलेगा. कारोबार में जबरदस्त मुनाफा मिलने का प्रबल योग है. घर-परिवार में खुशहाली रहेगी. करियर में मनोनुकूल सफलता मिलेगी. कोई बड़ी मनोकामना पूर्ण हो सकती है.

कुंभ राशि

करवा चौथ पर बनने वाले शनि के शश राजयोग से कुंभ राशि वालों को अपार सफलता मिलेगी. नौकरीपेशा जातकों को अमूमन हर कार्य में सफलता मिलेगी. मेहनत के अनुकूल फल प्राप्त होगा. नौकरी में कई नए अवसर प्राप्त होंगे. जीवन में खुशियों का संचार होगा. व्यापार में धन की स्थिति अच्छी रहेगी. जीवनसाथी का भरपूर प्यार मिलेगा.

यह भी पढ़ें: तुला राशि में उदित होंगे बुध देव, 3 दिन बाद आएंगे इन 6 राशियों के अच्छे दिन

यह भी पढ़ें: दिवाली के बाद का समय इन 4 राशियों के लिए वरदान! शनि देव मार्गी होकर बदलेंगे तकदीर

Dipesh Thakur

Recent Posts

हवा में मचा हड़कंप; इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक से लगी आग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…

9 minutes ago

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: UP पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हटी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…

21 minutes ago

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज: तेज हवाओं से मिली राहत, जल्द पड़ सकती है ठंड की आहट

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बादलों की वजह से मौसम ने…

28 minutes ago

पाकिस्तान में क्या हो रहा है? इमरान की पार्टी पर शहबाज सरकार का बड़ा एक्शन, खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी लागू

Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…

40 minutes ago

अडानी ग्रुप का बड़ा कदम: कच्छ कॉपर प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी होगी इंटीग्रेट

अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…

48 minutes ago

37 साल बाद लौटा गायब विमान? फ्लाइट 914 की रहस्यमयी कहानी का सच जानकर रह जाएंगे हैरान

Flight 914 Mystery Reality: क्या पैन एम फ्लाइट 914 सच में 37 साल बाद वापस…

57 minutes ago