Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

तुला राशि में उदित होंगे बुध देव, 3 दिन बाद आएंगे इन 6 राशियों के अच्छे दिन

Budh Uday 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध देव तुला राशि में उदित होने जा रहे हैं. बुध ग्रह का उदित होना 6 राशियों के लिए अत्यंत शुभ है.

Budh uday

बुध का तुला राशि में उदय.

Budh Uday 2024: ज्योतिष में बुध को बुद्धि, व्यापार और सीखने की क्षमता का कारक ग्रह माना गया है. इसके अलावा बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार कहा गया है. ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, बुध देव 22 अक्टूबर को तुला राशि में उदित होंगे. इससे पहले 10 अक्टूबर को बुध का तुला राशि में गोचर हुआ था. बुध का शुक्र की राशि तुला में उदित होना शुभ माना जा रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि बुध और शुक्र दोनों मित्र ग्रह हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि बुध का शुक्र की राशि तुला में उदित होना किन 6 राशियों के लिए अच्छा माना जा रहा है.

मिथुन राशि

बुध के उदित अवस्था में आने से नौकरी की तलाश में जुटे लोगों को कई अच्छे अवसर प्राप्त होंगे. कारोबार में आमदनी के नए स्रोत बनेंगे. करियर में तेजी से आगे बढ़ेंगे. कार्यक्षेत्र में नए स्किल सीखने का अवसर प्राप्त होगा. बिजनेस में राजस्व बढ़ेगा. शेयर बाजार से जुड़े लोगों को अच्छा रिटर्न मिलेगा. घर-परिवार में आपसी सामंजस्य बना रहेगा.

सिंह राशि

बुध के तुला राशि में उदित होने से सिंह राशि के जातक को कार्यक्षेत्र और नौकरी में खास बदलाव देखने को मिलेगा. कार्यस्थल पर काम के प्रति लगाव बढ़ेगा. इस दौरान विदेश यात्रा कर सकते हैं. बिजनेस में धन लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे. व्यापार में आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी. भाग्य का साथ मिलेगा. भविष्य के लिए निवेश कर सकते हैं.

कन्या राशि

बुध का उदय कन्या राशि के लिए शुभ है. इस दौरान कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा प्राप्त होगी. नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति और वेतन में वृद्धि का लाभ मिल सकता है. इस दौरान ऊर्जा और साहस में वृद्धि होगी. बिजनेस करने वालों को खास लाभ प्राप्त होगा. मेहनत के अनुकूल सफलता मिलेगी. जीवन खुशहाल रहेगा.

यह भी पढ़ें: दिवाली के बाद का समय इन 4 राशियों के लिए वरदान! शनि देव मार्गी होकर बदलेंगे तकदीर

तुला राशि

इस राशि के जातक को नौकरी में बदलाव हो सकता है. व्यापार के लिए विदेश यात्रा का योग बनेगा. कार्यक्षेत्र में संवृद्धि मिलेगी. विदेशी मुद्रा व्यापार से जुड़े लोगों को धन को लेकर बड़ी कामयाबी मिलेगी.

मकर राशि

बुध के उदय से काम में प्रगति होगी. इस दौरान अधिक यात्राएं कर पाएंगे जो कि आपके लिए लाभकारी साबित होगी. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. नौकरी की तलाश करने वालों को अच्छा अवसर प्राप्त होगा. बिजनेस करने वालों के लिए यह समय लाभकारी साबित होगा. व्यापार में विरोधियों को कड़ी टक्कर देंगे. आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी. मेहनत से सफलता प्राप्त करने में कामयाब होंगे.

कुंभ राशि

तुला राशि में बुध का उदय कुंभ राशि के लिए भी अच्छा कहा जा रहा है. धार्मिक कार्यों से धन लाभ होगा. पैतृक संपत्ति से लाभ होगा. नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी. इस दौरान किस्मत का पूरा साथ मिलेगा. कार्यस्थल पर काम के प्रति गजब का उत्साह नजर आएगा. व्यापार में आर्थिक स्थिति अच्छी होगी. भविष्य के लिए धन बचाना शुरू कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: शुक्र का हुआ अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश, अब चमकेगी इन 3 राशि वालों की किस्मत; होंगे अमीरों में शुमार



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital