सांकेतिक तस्वीर.
Ethiopia Boat Missing: स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, दक्षिणी इथियोपिया की एक झील में नाव पलट जाने से 14 लोग लापता हैं. गामो जोन सरकार के संचार मामलों के विभाग ने शुक्रवार को बताया कि केले से लदी नाव और उसमें सवार 16 लोग गुरुवार देर रात चामो झील में पलट गए. स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि बचावकर्मियों ने अब तक दो लोगों को बचा लिया है, जबकि शेष 14 लोग अभी भी लापता हैं.
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार नाव, जो कथित तौर पर यात्रियों के साथ अवैध रूप से केले ले जा रही थी जो गामो जोन की राजधानी अरबा मिंच की ओर जा रही थी, वो पलट गई. नाव में सवार 16 लोगों की पहचान केले के व्यापार से जुड़े 15 दिहाड़ी मजदूरों और एक नाविक के रूप में की गई है.
अधिकारियों ने बताया कि लापता लोगों का पता लगाने के लिए बचाव अभियान जारी है, दुर्घटना का संभावित कारण क्षमता से अधिक सामान का लोड होना बताया जा रहा है.
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र ने अल्पसंख्यक संस्थानों को 'सामाजिक प्रयोगशाला' बताया, डॉ. इंद्रेश कुमार ने…
देश के प्रमुख शेयर बाजारों (NSE और BSE) ने दिवाली के अवसर पर 8 नवंबर…
Hundred Years Young RSS Book: RSS के 100 वर्षों के सफर पर आधारित Hundred Years…
Noida Dussehra Traffic Advisory: दशहरा और मूर्ति विसर्जन कार्यक्रमों को देखते हुए नोएडा और ग्रेटर…
रामपुर के शाहबाद में सपने में माता रानी के दर्शन का दावा कर महिला मंदिर…
Jama Masjid Metro Incident: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर पकड़े गए मोहम्मद शोएब पर दिल्ली…