श्रीकृष्ण.
Krishna janmashtami 2024 Shri Krishna Mantra: श्रीकृष्ण को भगवान विष्णु का आठवां अवतार कहा जाता है. जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल जन्माष्टमी 26 अगस्त को मनाई जाएगी. जन्माष्टमी के दिन पूजन के दौरान श्रीकृष्ण के मंत्रों का जाप करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है. साथ ही हर प्रकार की मनोकामना भी पूर्ण होती है. हिंदू धर्म शास्त्रों के मुताबिक भगवान श्रीकृष्ण के कुछ मंत्र ऐसे हैं जो बेहद शक्तिशाली हैं. ऐसे में आज हम आपको भगवान श्रीकृष्ण के पांच ऐसे मंत्रों के बारे में बताने जा रहे हैं जो जीवन में धन-दौलत की वृद्धि के लिए सहायक माने गए हैं. आइए जानते हैं भगवान श्रीकृष्ण के 5 चमत्कारी मंत्र जो जन्माष्टमी के दिन आपके काम आ सकते हैं.
‘ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीकृष्णाय गोविंदाय गोपीजन वल्लभाय श्रीं श्रीं श्री’ यह भगवान श्री कृष्ण का ऐसा मंत्र है जिसका सही प्रकार से उच्चारण करके जाप करने से जीवन की हर प्रकार की विपत्तियों का नाश हो जाता है. इसके अलावा इस मंत्र का जाप करने से आर्थिक संकट भी दूर होता है.
‘नमो भगवते श्रीगोविन्दाय’ भगवान श्रीकृष्ण के इस मंत्र का जाप करने से शीघ्र विवाह की कामना पूरी होती है. जन्माष्टमी के दिन सुबह स्नान इत्यादि के बाद इस मंत्र का कम से कम 1008 बार जा करें.
यह भी पढ़ें: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर राशि के अनुसार करें कान्हा जी को प्रसन्न, होंगे कई लाभ
‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः’ जन्माष्टमी के दिन इस मंत्र का हर कोई जाप कर सकता है. यह मंत्र भगवान श्री कृष्ण के सबसे शक्तिशाली मंत्रों में से एक है. ऐसे जन्माष्टमी के दिन इस मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करने से लाभ होगा.
‘ॐ श्री कृष्णाय शरणं मम’ यह भगवान श्रीकृष्ण वह मंत्र है जिसका जाप करने पर हर प्रकार की विपत्तियों से रक्षा होती है. जन्माष्टमी के दिन इस मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करना अच्छा रहेगा.
‘कृं कृष्णाय नमः’ भगवान श्रीकृष्ण के इस मंत्र के बारे में कहा जाता है कि इस मंत्र का जाप करने से अटका हुआ धन प्राप्त होता है. साथ ही घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है. ऐसे में जन्माष्टमी के दिन सुबह स्नान के बाद कम से कम 108 बार जाप कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: जन्माष्टमी पर करें ये 5 चमत्कारी उपाय, जीवन में नहीं होगी किसी चीज की कमी; कान्हा जी हमेशा रहेंगे प्रसन्न
ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…
सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…
Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…
दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…
Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…