7th Pay Commission
7th Pay Commission: भारत सरकार जल्द ही केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ा तोहफा दे सकती है. ये लोग बेसब्री से महंगाई भत्ते यानी डीए और महंगाई राहत यानी डीआर में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं. इस बीच कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार जल्दी ही महंगाई भत्ता और महांगाई राहत में बढ़ोरती का ऐलान कर सकती है. आम तौर पर केंद्र सरकार साल में 2 बार जनवरी और जलाई में डीए में बदलाव करती है जिसकी घोषणा बाद में की जाती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस बार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में कितनी बढ़ोतरी हो सकती है.
केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को लेकर अभी ऐलान होना बाकी है. केंद्र सरकार की तरफ से साल में दो बार, जनवरी और जुलाई में, महंगाई भत्ते में बदलाव किया जाता है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि महंगाई भत्ते में बढोतरी का ऐलान कभी भी किया जा सकता है. इस बढ़ोतरी से 1 करोड़ से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारकों को खुशखबरी मिलेगी. कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार इस बार महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी कर सकती है.
अगर डीए में 3 फीसदी की बढ़ोतरी होती है तो केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 53% पर पहुंच जाएगा. अब सैलरी बढ़ोतरी को उदाहरण के साथ समझते हैं. अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 30000 रुपये है तो मौजूदा वक्त में 50% डीए के हिसाब से उसे अभी 15000 रुपये महंगाई भत्ता मिल रहा होगा.
अगर महंगाई भत्ता बढ़कर 53% हो जाता है तो उसकी सैलरी में DA 16900 रुपये हो जाएगा. यानी हर महीने कर्मचारियों की सैलरी में कुल 900 रुपये का इजाफा होगा. डीए के साथ केंद्रीय कर्मचारियों के अन्य भत्ते भी बढ़ेंगे जिसका लाभ भी उन्हें मिलेगा.
ये भी पढ़ें: पेटीएम ने 2,048 करोड़ में इस कंपनी को बेच दिया अपना महत्वपूर्ण कारोबार…ये वजह आई सामने
केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते का कैलकुलेशन महंगाई पर निर्भर करता है. इसका कैलकुलेशन उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (Consumer Price Index for Industrial Workers) के आधार पर इसे तय किया जाता है, जिसके लिए सावतें वेतन आयोग की ओर से फॉर्मूला निर्धारित किया गया है. डीए कैलकुलेशन के लिए DA% = [{CPI-IW का पिछले 12 महीने का एवरेज (बेस इयर 2001=100) – 261.42}/261.42×100].
-भारत एक्सप्रेस
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…
Bihar News: दरभंगा के सकतपुर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एएसआई रणधीर कुमार को…
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अखिलेश यादव के चुनाव नहीं…
Film Notice Pankaj Jha Bharat Express podcast Arun Govil: फिल्म 'नोटिस' में 39 साल बाद…
दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…