मनोरंजन

‘शोले’ का रीमेक बनाना चाहते हैं सलमान खान, ‘जय’-‘वीरू’ और ‘गब्बर’ के सवाल पर क्या बोले बॉलीवुड के भाईजान

Salman Khan: साल 1975 में रिलीज हुई फिल्म ‘शोले’ हिंदी सिनेमा की ऐतिहासिक फिल्मों में से एक है. 49 साल पहले रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. इस फिल्म ने सिर्फ जय-वीरू या गब्बर को ही नहीं बल्कि फिल्म के हर किरदार ने दर्शकों के दिलो में जगह बना ली थी.

अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की फिल्म ‘शोले’ को जावेद अख्तर और सलीम खान की हिट जोड़ी ने लिखा है. साउथ से लेकर बॉलीवुड तक कई ऐसी फिल्में हैं, जिनके रीमेक बने हैं. इस बीच अब सलमान खान ने अमिताभ बच्चन की शोले का रीमेक बनाने की बात कही है. ऐसे में आइए जानते हैं जय, वीरू और गब्बर के सवाल पर क्या बोले बॉलीवुड के भाई जान.

शोले के साथ इस फिल्म का बनाना चाहते हैं रीमेक

दरअसल, हाल ही में फिल्ममेकर फराह खान के साथ बातचीत में सलमान खान ने शोले की रीमेक बनाने का जिक्र किया. बातचीत के दौरान फराह ने सलमान से एक सवाल पूछा कि वह सलीम-जावेद की किस फिल्म का रीमेक बनाना चाहेंगे? भाई जान ने जवाब देने में देरी नहीं की और बोले ‘मैं अमिताभ बच्चन की फिल्म शोले और दीवार बनाऊंगा’.

‘जय’-‘वीरू’ और ‘गब्बर’ के सवाल पर क्या बोले सलमान?

सलमान खान के जवाब पर जब फराह ने उनसे पूछा कि क्या वह जय या वीरू का किरदार निभाना पसंद करेंगे, तो सलमान ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, ‘मैं जय और वीरू दोनों का किरदार निभा सकता हूं. इसके अलावा सलमान खान ने कहा कि मैं गब्बर का भी रोल निभा सकता हूं.’

ये भी पढ़ें: तमिल सुपरस्टार से नेता बने थलापति विजय, एक्टर ने पार्टी का फ्लैग और एंथम किया लॉन्च

इस एक्टर ने मांगा था गब्बर का रोल

सलमान के पिता सलीम खान, जिन्होंने जावेद अख्तर के साथ शोले लिखी थी, ने एक दिलचस्प किस्सा सुनाया. उन्होंने बताया कि फिल्म के मूल कलाकारों में से लगभग हर पुरुष कलाकार ने खलनायक गब्बर सिंह की भूमिका निभाने की इच्छा जाहिर की. यह भूमिका आखिर में अमजद खान को मिली.

सलीम ने साझा किया, ‘फिल्म की स्टार कास्ट में से हर कोई व्यक्तिगत रूप से रमेश सिप्पी के पास गया था और उनसे कहा था, ‘मैं ये भूमिका करूंगा. जावेद अख्तर ने कहा कि अमिताभ बच्चन और संजीव कुमार ने भी गब्बर का किरदार निभाने में दिलचस्पी दिखाई थी. जावेद ने याद करते हुए कहा, ‘अमिताभ ने कहा, ‘आप ये रोल मुझे दे दीजिए.’ हालांकि, धर्मेंद्र ‘वीरू’ के रूप में अपने रोल से संतुष्ट थे.

साल 1975 में रिलीज हुई शोले

अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की फिल्म ‘शोले’, जो 15 अगस्त, 1975 को रिलीज हुई, भारतीय सिनेमा में बनी वो फिल्म है, जिसको भूल पाना मुश्किल नहीं है. अब इसके संभावित रीमेक के बारे में सलमान खान की इच्छा ने फैंस और इंडस्ट्री में हलचल पैदा कर दी है. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र के अलावा अमजद खान, जया बच्चन, संजीव कुमार और हेमा मालिनी जैसे कई कलाकार नजर आए थे.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 78 दिन के बोनस पर मोदी कैबिनेट की मुहर

Railway Bonus: केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर…

28 minutes ago

एशियाई खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, 85 पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से आज मिलेंगे पीएम मोदी

एशियाई खेल 2026 में भारत ने 85 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र…

35 minutes ago

एकता कपूर का बॉलीवुड पर बड़ा हमला! बोलीं- ‘यहां हिंदूफोबिया है’, तिलक-कलावा पहनने पर लोग कहते हैं सनकी और तांत्रिक

Ekta Kapoor Hinduphobia Statement: एकता कपूर ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में बॉलीवुड को 'हिंदूफोबिक'…

37 minutes ago

Share Market Today: शेयर बाजार में बंपर तेजी, कच्चे तेल में नरमी के बीच सेंसेक्स 900 अंक उछला

Share Market: सेंसेक्स और निफ्टी में आज शानदार रिकवरी दर्ज की गई है. कच्चे तेल…

41 minutes ago

शिवा शर्मा केस में नया मोड़: श्रद्धा के साथ बहन रश्मि भी फरार, नेपाल भागने की कहानी आई सामने

Shiva Sharma Case: लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा मौत मामले में नया खुलासा हुआ है.…

44 minutes ago