आस्था

Gomati Chakra: भगवान श्रीकृष्ण के सुदर्शन चक्र का रूप माना जाता है यह पत्थर, मिल जाए तो भाग्य भी देने लगता है साथ

Gomati Chakra: बदलते दौर में आज हर इंसान की जरूरतें भी बढ़ती ही जा रही हैं. इन जरूरतों के पूरा करने के लिए वह दिन-रात मेहनत करता है. लेकिन कहते हैं कि कभी-कभी आपके निन्यानवे प्रतिशत मेहनत पर भाग्य का एक प्रतिशत भारी पड़ जाता है. भाग्य(Luck) जब साथ नहीं देता तो बनते काम बिगड़ने लगते हैं. वहीं भाग्य के साथ देते ही आपकी मेहनत का परिणाम भी काफी शानदार मिलता है. ज्योतिष के अनुसार एक पत्थर ऐसा है, जो आपकी बिगड़ी किस्मत को संवार सकता है.

इसे भगवान श्रीकृष्ण के सुदर्शन(Sudarshan Chakra) चक्र का रूप भी माना जाता है. इस दुर्लभ पत्थर का नाम है गोमती चक्र. मान्यता है कि यह पत्थर इंसान के लिए कलियुग में एक सुरक्षा कवच की तरह है. जिस किसी के भी पास यह रहता है, उसपर आने वाली विपदा को यह अपने उपर ले लेता है. वास्तु शास्त्र में भी इसकी काफी अहमियत है. घर में किसी तरह के वास्तु दोष(Vastu Dosha) को दूर करने में इसे काफी कारगर माना जाता है. इससे जुड़े कुछ उपाय ऐसे हैं, जो व्यक्ति की किस्मत को बलवान बनाते हैं.

गोमती चक्र से अधूरे काम होंगे पूरे

अगर लाख कोशिशों के बाद भी आपके काम अधूरे रह जाते हैं और आमदनी का कोई स्त्रोत नहीं बना पा रहा है तो गोमती चक्र से जुड़े इस उपाय से लाभ हो सकता है. इसके लिए सबसे पहले आपको तीन गोमती चक्र लेते हुए उन्हें अभिमंत्रित करना है. फिर तीनों को आपस में बांधकर अपने शर्ट की उपरी जेब में रख लें. इससे आपके बिगड़े काम और आमदनी का नया जरिया बनने लगेगा.

ये भी पढ़ें: Rudraksha: शौकिया तौर पर रुद्राक्ष धारण करना पड़ सकता है महंगा, इन नियमों का करें पालन

व्यापार में नजर दोष होने पर गोमती चक्र

अच्छे-खासे चल रहे व्यापार(Business) में अगर अचानक से घाटा होने लगे और अड़चनें रुकने का नाम न ले रही हों तो हो सकता है कि यह किसी तरह का नजर दोष हो. व्यापार में आजकल चलने वाली होड़ में जब कोई आगे बढ़ने लगता है तो लोगों की बुरी नजर के कारण इस तरह की रुकावटें आ सकती है. ऐसे में 21 गोमती चक्र को अभिमंत्रित करने के बाद उसके साथ 3 नारियल लेते हुए, उसे अपने घर की पूजा वाली जगह पर रख दें. अब पूजा समाप्त होने के बाद दोनों को एक पीले कपड़े में बांधकर अपनी दुकान या ऑफिस के मुख्य द्वार पर लटका दें. मान्यता है कि इससे सभी तरह के नजर दोष दूर होते हैं. दोष के दूर होते ही व्यापार एक बार फिर अपनी रफ्तार से चल पड़ता है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

45 minutes ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

48 minutes ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

58 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

1 hour ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

1 hour ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

2 hours ago