दुनिया

China: कोविड लॉकडाउन के खिलाफ प्रदर्शन की रिपोर्टिंग करने वाला बीबीसी पत्रकार गिरफ्तार, पुलिस ने की पिटाई

चीन के शंघाई शहर में जीरो कोविड नीति के खिलाफ हुए प्रदर्शनों की रिपोर्टिंग के दौरान पुलिस पर एक अंतरराष्ट्रीय पत्रकार के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है. ऐसा दावा किया गया है कि पत्रकार चीन में जारी जीरो कोविड पॉलिसी के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन को शूट कर रहा था. इसी दौरान वहां के पुलिस ने उस पत्रकार को हिरासत में ले लिया. ये पत्रकार जाने माने मीडिया संस्थान बीबीसी का  है.

बीबीसी ने इस तरह से अपने पत्रकार को गिरफ्तार किए जाने पर कड़ी आलोचना की है.  बीबीसी ने चीन के प्रशासन द्वारा पत्रकार के साथ किए गए दुर्व्‍यवहार पर भी चिंता जताई है. बीबीसी ने बताया कि उसके पत्रकार को प्रशासन ने उस वक्‍त गिरफ्तार किया जब वो शंघाई में हो रहे विरोध प्रदर्शन की रिपार्टिंग कर रहा था. उसके हाथों में हथकड़ी पहना कर उसके साथ बदसलूकी की गई.

ये भी पढ़ें- Insurance Claim: इंश्योरेंस पॉलिसी का समय पर नहीं मिल रहा क्लेम तो न हों परेशान, यहां दर्ज कराएं शिकायत, होगी सुनवाई

माफी से काम नहीं चलेगा

इस घटना के बाद बीबीसी ने अपने एक बयान में बताया कि जिनके साथ ऐसा हुआ वो एक प्रतिष्ठित संस्‍था से जुड़ा है. अपने पत्रकार के साथ हुए इस दुर्व्‍यवहार पर बीबीसी ने कहा है कि उनके पत्रकार पर उस वक्‍त हमला किया गया जब वो अपने आधिकारिक काम को अंजाम दे रहा था. बीबीसी ने साफ कर दिया है कि वो इस घटना के लिए किसी भी तरह की माफी या चीन की ओर से किसी भी आधिकारिक टिप्‍पणी को नहीं मानने वाली है. साथ ही कहा कि ये संस्‍था इस घटना की कड़ी निंदा करती है.

कई शहरों में हो रहे प्रदर्शन

अंतरराष्‍ट्रीय मीडिया के अनुसार चीन के कई शहरों में सरकार की जीरो कोविड नीति के खिलाफ जबरदस्‍त विरोध प्रदर्शन हो रहे है. इन सभी में राष्‍ट्रपति शी चिनफिंग को पद से हटाने की भी मांग की जा रही है. बता दें कि शिनजियांग के अपार्टमेंट में पिछले दिनों आग लगने की घटना के बाद यहां की प्रांतीय राजधानी में भी व्‍यापक स्‍तर पर इस जीरो कोविड नीति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी हैं. वहीं इस घटना में 10 लोगों की मौत हो गई थी.

Dimple Yadav

Recent Posts

ईरान पर कभी भी बरस सकते हैं अमेरिकी बम! ट्रंप बोले- कल ही हो सकता है हमला

US Iran Conflict: डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के संकेत दिए…

3 minutes ago

जापान के बोनिन द्वीप समूह में 6.5 तीव्रता का भूकंप, लोगों में दहशत

Japan Earthquake: जापान के बोनिन (ओगासावारा) द्वीप समूह में 6.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया…

6 minutes ago

त्योहारी सीजन का बड़ा गिफ्ट: फ्रेशर्स के लिए हायरिंग 75% बढ़ी, चेक करें डिटेल्स

Freshers job opportunities: त्योहारी सीजन में फ्रेशर्स के लिए हायरिंग इंटेंट बढ़कर 75% हो गई…

14 minutes ago

Bigg Boss 20: स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी ने लगाई लव गिल की क्लास, प्रोमो ने मचाया तहलका

'बिग बॉस 20' के नए प्रोमो में एक बड़ा बवाल देखने को मिला है. स्काउट…

35 minutes ago

यूट्यूब से सीखी खौफनाक ट्रिक और फिर… मैसूर में पति के साथ जो हुआ, उड़ जाएंगे होश

Wife Killed Husband With Lover: मैसूर में पत्नी ने यूट्यूब देखकर पति की इडली में…

44 minutes ago