आस्था

Chandra Grahan 2023: बस कुछ ही घंटों में लगने वाला है चंद्रग्रहण, अभी से हो जाएं सतर्क, जानें क्या करें और क्या न करें

Lunar Eclipse 2023: आज वैशाख पूर्णिमा पर साल 2023 का पहला चंद्रग्रहण लगने जा रहा है. रात 8 बजकर 44 मिनट से चंद्रग्रहण की शुरुआत हो जाएगी, जो कि अगले दिन 6 मई को 1 बजकर 02 मिनट तक रहेगी यानी आज मध्य रात्रि तक रहेगी. कुल मिलाकर इस चंद्रग्रहण का काल लगभग 4 घंटे 15 मिनट का होगा. ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यह चंद्रग्रहण तुला राशि में स्वाति नक्षत्र में आरंभ होगा, जबकि ग्रहण का मध्य और इसका अंत विशाखा नक्षत्र में होगा. वहीं इस दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए. उन्हें ग्रहण काल में चाकू, सुई और कैंची जैसी नुकीली वस्तुओं का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. वहीं इस दौरान भोजन से भी परहेज करना चाहिए.

भारत में दिखेगा चंद्रग्रहण

इस चंद्रग्रहण को भारत में भी देखा जा सकेगा. इसके अलावा इसे ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, पेसिफिक, दक्षिण पूर्वी यूरोप, एशिया के अधिकांश हिस्से, न्यूजीलैंड, अटलांटिक, अंटार्कटिका और हिंद महासागर में देखा जा सकेगा. आज लगने वाला चंद्रग्रहण उपछाया चंद्रग्रहण है. ऐसे चंद्र को मालिन्य (Penumbra) कहा जाता है. क्योंकि इस दौरान चंद्रमा कुछ धुंधला सा दिखाई देता है, जैसे कि वह कुछ उदास है. चंद्रमा धरती की उपछाया में प्रवेश कर वहीं से बाहर निकल जाता है. धार्मिक रूप से इस चंद्रग्रहण का कोई महत्व नहीं है, इसलिए सूतक काल भी लागू नहीं होता है.

चंद्रग्रहण को लेकर बरतें सतर्कता

चंद्रग्रहण के दौरान अपने व्यवहार को लेकर सजग रहें. इस दिन क्रोध करने से आने वाले 15 दिन आपके लिए नुकसानदायक हो सकते हैं. वहीं ग्रहण काल के दौरान भोजन और पूजा पाठ करने से भी बचें. चंद्रग्रहण के दौरान तो वैसे कोशिश करें की बाहर न निकलना पड़े लेकिन अगर निकलते हैं तो किसी भी सुनसान जगह या श्मशान भूमि के पास से होकर भी नहीं गुजरें. माना जाता है कि चंद्रग्रहण के समय नकारात्मक शक्तियों की ताकत और सक्रियता काफी बढ़ जाती है. वहीं इस दौरान पवित्रता का विशेष ध्यान रखें.

इसे भी पढ़ें: Chandra Grahan 2023: चंद्रग्रहण के दिन इन उपायों से खुलेगा किस्मत का ताला, करियर, व्यापार और रोजगार को लेकर मिलेगा शुभ समाचार

चंद्रग्रहण पर करें यह काम

चंद्र ग्रहण के दौरान अपने आराध्य के मंत्रों का जाप करें. चंद्र ग्रहण के दिन ग्रहण खत्म होते ही स्नान करने वाले जल में गंगाजल डालकर स्नान करें. इस दिन गरीबों और जरूरतमंदों को दान करें. चंद्र ग्रहण के बाद पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करते हुए शुद्ध करें. ग्रहण के समय गायों को घास और रोटी, पक्षियों को दाना डालने से कई गुना अधिक पुण्य मिलता है.

Rohit Rai

Recent Posts

‘ज़िंदगी के दिन कम बचे हैं…उड़ा देंगे’, कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी

Acharya Pramod Krishnam: कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की…

3 minutes ago

शराब की दुकान में घुसी बंदरिया, पूरी बोतल पीकर हुई बेसुध; फिर मचाया जमकर उत्पात

Ranchi Monkey Viral News: रांची के ओरमांझी में एक बंदरिया शराब की दुकान में घुस…

44 minutes ago

केदारनाथ में 5 महीने में 50.30 टन कचरा, पिछले तीन साल का रिकॉर्ड टूटा

Kedarnath Waste Crisis 2026: केदारनाथ में अप्रैल से अगस्त 2026 के बीच 50.30 मीट्रिक टन…

1 hour ago

नागालैंड में जहरीली शराब का तांडव, 2 दिन में 19 लोगों की दर्दनाक मौत

Nagaland Spurious Liquor Deaths: साल 1990 से पूर्ण शराबबंदी वाले राज्य नागालैंड में मिलावटी और…

1 hour ago

पितृ दोष से पाना चाहते हैं हमेशा के लिए मुक्ति? 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या पर कर लें यह अचूक उपाय

Kab Hai Sarva Pitru Amavasya: पितृ पक्ष का समापन सर्वपितृ अमावस्या के साथ होता है.वर्ष…

1 hour ago