प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Karnataka Election 2023: फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ (‘The kerala story) अपनी रिलीज से पहले ही सुर्खियों में है. वहीं अब फिल्म जब सिनेमाघरों में आ चुकी है तो इसे लेकर तमात लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. वहीं फिल्म को लेकर सियासत भी गरमा चुकी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी फिल्म के जरिए विपक्ष पर निशाना साधा है. पीएम मोदी आज शुक्रवार को बेल्लारी में कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए पहुंचे थे. जहां उन्होंने फिल्म का जिक्र करते हुए कहा कि इस फिल्म में केरला में चल रही आतंकी साजिश का खुलासा किया गया है.
‘द केरला स्टोरी’ को लेकर कही बड़ी बात
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, “बीते कुछ वर्षों में आतंकवाद का एक और भयानक स्वरूप पैदा हो गया है. बम, बंदूक और पिस्तौल की आवाज तो सुनाई देती है, लेकिन समाज को भीतर से खोखला करने की आतंकी साजिश की कोई आवाज नहीं होती. ऐसी ही आतंकी साजिश पर बनी फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ की इन दिनों काफी चर्चा है. कहते हैं कि केरल स्टोरी सिर्फ एक राज्य में हुई आतंकवादियों की नीति पर आधारित है. पीएम मोदी ने आगे बोलते हुए कहा कि देश का इतना खूबसूरत राज्य, जहां के लोग इतने परिश्रमी और प्रतिभाशाली होते हैं, उस केरला में चल रही आतंकी साजिश का खुलासा इस फिल्म में किया गया है. देश का दुर्भाग्य देखिए कि कांग्रेस आज समाज को तहस-नहस करने वाली इस आतंकी प्रवृत्ति के साथ खड़ी नजर आ रही.”
कांग्रेस ने देश की राजनीति को किया भ्रष्ट
पीएम मोदी ने कहा कि “आजादी के बाद से ही कांग्रेस ने देश की व्यवस्थाओं के साथ ही देश की राजनीति को भी भ्रष्ट करने का काम किया है. बीते कुछ वर्षों में कांग्रसे ने भारत की राजनीति में एक और बीमारी पैदा कर दी है. चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस पैसों के दम पर अपने इको सिस्टम के दम पर झूठे नैरेटिव गढ़ती है. कांग्रेस की कोशिश होती है कि ऐसा करके वे जनता को भ्रमित कर दें.”
इसे भी पढ़ें: Rajouri Encounter:: राजौरी में आतंकियों से मुठभेड़ में 2 जवान शहीद, सर्च ऑपरेशन जारी
कांग्रेस के पेट में होता है दर्द
प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस और आतंकवाद को लेकर कहा कि, कर्नाटक को देश का नंबर वन राज्य बनाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था, लॉ एंड ऑर्डर सबसे प्रमुख आवश्यकता है. कर्नाटक का आतंकवाद से मुक्त रहना भी उतना ही जरूरी है. भाजपा हमेशा से आतंकवाद के खिलाफ कठोर रही है. जब भी आतंकवाद पर कार्रवाई होती है कांग्रेस के पेट में दर्द होने लगता है.
Delhi AQI Today: दिल्ली में प्रदूषण का प्रकोप जारी है और AQI 700 के पार…
CM Yogi: उत्तर प्रदेश में किसानों को फसल नुकसान पर अब 25 से 30 फीसदी…
धनतेरस के पावन अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेताओं की ओर से…
UPSC Mains Result 2026: UPSC Mains Result 2026 जारी हो गया है. मुख्य परीक्षा में…
Gold Silver Price Today: धनतेरस पर सोने और चांदी के दामों में फिर से तेजी…
धनतेरस के पावन अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…