आस्था

होली पर चंद्र ग्रहण का साया, पहले उदित होंगे शनि देव; जानें किसकी पलटेगी किस्मत और किसको रहना होगा सतर्क!

Chandra Grahan on Holi 2024: Holi 2024 Lunar Eclipse Effect on Zodiac Sign: सनातन धर्म के अनुसार होली का त्योहार हर वर्ष फागुन मास की पूर्णिमा तिथि की रात में आरंभ होता है. इस दिन होलिका दहन होता है और अगले दिन रंग-अबीर से होली खेली जाती है. वर्ष 2024 में 24 मार्च को पूर्णमासी है. इसलिए होलिका दहन पूर्णमासी को होगा और अगले दिन यानी 25 मार्च को रंगों की होली खेली जाएगी. भारतीय समय के अनुसार सुबह 25 मार्च को सुबह 10.23 बजे से चंद्र ग्रहण शुरू होगा और दोपहर 3:02 बजे समाप्त होगा. ज्योतिष शास्त्र के जानकार डॉ. संजीव शर्मा के अनुसार, चंद्र ग्रहण का सभी राशियों पर प्रभाव जानिए.

चंद्र ग्रहण का सूतक लगेगा या नहीं?

यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. इस वजह से सूतक काल यहां मान्य नहीं होगा. जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णमासी को होता है और सूर्य ग्रहण अमावस्या को होता है. इसका मतलब यह नहीं है हर पूर्णमासी को चंद्र ग्रहण होगा या हर अमावस्या को सूर्य ग्रहण होगा. यानी, सूर्य ग्रहण के दिन अमावस्या होती है और चंद्र ग्रहण के दिन पूर्णमासी होती है.

चंद्र ग्रहण का राशियों पर क्या होगा असर?

इस साल 18 मार्च को शनि देव उदित होने जा रहे हैं और इस दौरान सूर्य, कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा. गोचर के हिसाब से राहु देव पहले ही मीन राशि में मौजूद हैं. मीन राशि में सूर्य, राहु और चंद्रमा की युति चंद्र ग्रहण का निर्माण करेगी. क्योंकि, सूर्य देव मीन राशि में होंगे. ऐसे में यह मास खरमास होगा और इस मास में वैसे भी कोई संस्कार नहीं किया जा सकता. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहण को अशुभ माना जाता है. चंद्र ग्रहण का कुछ ग्रहों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. आइए जानते हैं 12 राशियों पर इस चंद्र ग्रहण का क्या प्रभाव होगा.

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण शुभ रहेगा. मेष राशि के जातक चंद्र ग्रहण के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें.

वृष राशि

वृष राशि के जातकों को कार्य स्थल पर परेशानी हो सकती है. आप सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें.

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण शुभ रहेगा और उन्हें धन के लाभ होने के योग बनेंगे. मिथुन राशि के जातक गाय को हरा चारा खिला दें.

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए यह चंद्र ग्रहण ठीक रहेगा. मन परेशान रह सकता है. इसलिए माता की सेवा करें और चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें.

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण का असर ठीक रहेगा. सेहत का ध्यान रखें क्योंकि थोड़ा नकारात्मक असर देखने को मिल सकते है. सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें.

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है. इस राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण सही नहीं है. आप घायल गोवंश का उपचार कराएं और गाय को हरा चारा खिला दें.

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए भी यह ग्रहण सही नहीं है. इस दौरान जातकों की सेहत पर कई नकारात्मक असर देखने को मिल सकते हैं. गरीबों को भोजन करा दें.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण ठीक रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को उनके कार्यस्थल में परिवर्तन हो सकता है. सुबह बजरंग बाण का पाठ करें.

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण ठीक नहीं है क्योंकि सूर्य बृहस्पति के घर में ही विराजमान रहेंगे. धनु राशि के जातक गाय को भोजन करा दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें.

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को आर्थिक हानि हो सकती है. स्वास्थ्य के लिए भी चिंतित रह सकते हैं. सुबह सूर्य को जल अर्पित करें और चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें.

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए भी यह ग्रहण शुभ नहीं है. इस राशि के जातक गाड़ी धीमा चलाएं और मित्र या रिश्तेदारों से बात करते समय वाणी पर संयम रखें. किसी गरीब को जूते अथवा चप्पल दान करें.

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण ठीक-ठाक रहेगा. माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें. गाय को भोजन अवश्य करा दें.

Dipesh Thakur

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न, यूनाइटेड हिंदू फ्रंट ने खोला मोर्चा; अध्यक्ष ने बिड़ला मंदिर से निकाला मार्च

Birla Mandir Delhi Protest: एक तरफ विपक्ष चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोले…

18 minutes ago

महर्षि वाल्मीकि जयंती: श्रीराम, माता शबरी और निषादराज के प्रसंग से पीएम मोदी ने समझाया सामाजिक समरसता का मतलब

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर पीएम मोदी ने रामायण के समरसता और सेवा भाव के संदेश…

1 hour ago

पीएम मोदी ने याद किए भाई परमानंद के बलिदान, बोले- स्वतंत्रता सेनानी ने वीर भगत सिंह को भी पढ़ाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 नवंबर को भाई परमानंद जी की जयंती पर उनके स्वतंत्रता…

1 hour ago

काशी को पीएम मोदी की बड़ी सौगात: मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का किया उद्घाटन, 1000 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Varanasi News: पीएम मोदी ने वाराणसी के मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन किया. 1000…

2 hours ago

मौत के बाद क्या हुआ? 15 मिनट तक क्लिनिकली डेड रहा 19 साल का युवक, न रोशनी दिखी और न भगवान

Near Death Experience Story: ड्रग्स के ओवरडोज के बाद 19 साल के युवक की सांसें…

3 hours ago

दिल्ली पुलिस की बड़ी रेड: करोड़ों के चोरी हुए रिमोट रेडियो यूनिट्स के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने हर्ष विहार में छापेमारी कर 5 करोड़ कीमत के 161…

3 hours ago