महेंद्र सिंह धोनी (फोटो- सीएसके)
IPL 2024: महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले सीजन में खिताब अपने नाम किया था. यह पांचवां मौका था, जब सीएसके चैंपियन बनी थी. अब आईपीएल के इस सीजन में एक बार फिर से महेंद्र सिंह धोनी और उनकी टीम पूरी तरह से खिताब को डिफेंड करने के लिए तैयार हैं. पिछले सीजन में टीम के कप्तान घुटने की इंजरी से परेशान थे लेकिन इस बार वो इस समस्या से निजात पा चुके हैं और पूरी तरह से फिट दिख रहे हैं.
42 साल की उम्र में धोनी को अच्छे से पता है कि उन्हें अपने खिलाड़ियों का इस्तेमाल कहां पर किस तरह से करना है, लेकिन उनके लिए खिताब बचाने की भी बड़ी चुनौती होगी. क्योंकि इस लीग की और टीमें भी कम नहीं हैं. धोनी को खिताब बचाए रखने और छठी बार चैंपियन बनने के लिए प्लेइंग इलेवन का चयन काफी सावधानी से करना होगा.
आईपीएल शुरू होने से पहले चेन्नई को बड़ा झटका लग चुका है. न्यूजीलैंड के डेवोन कॉन्वे का आईपीएल से बाहर होना टीम के लिए बड़ा झटका है. लेकिन उनकी जगह पर युवा बल्लेबाज रचिन रवींद्र पूरी तरह से तैयार बैठे हैं. ऐसे में इस सीजन में पारी की शुरुआत ऋतुराज गायकवाड़ के साथ रचिन रवींद्र कर सकते हैं. पिछले साल चेन्नई ने अजिंक्य रहाणे का इस्तेमाल सही से किया था. रहाणे तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की थी ऐसे में एक बार फिर से वह इस पोजिशन पर खेलते हुए दिख सकते हैं.
इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में मोइन अली या डेरिल मिचेल को उतारा जा सकता है. वहीं ऑलराउंडर शिवम दूबे पांचवे नंबर पर उतर सकते हैं. रविंद्र जडेजा के बाद महेंद्र सिंह धोनी सातवें नंबर पर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी खूद आ सकते हैं. हालांकि, धोनी कंडीशन के हिसाब से अपना पोजिशन बदलते रहते हैं. इन सबके अलावा दीपक चाहर और शार्दूल ठाकुर भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हो सकते हैं, जो गेंदबाजी के अलावा बल्लेबाजी भी कर सकते हैं. टीम में अन्य गेंदबाज के रूप में श्रीलंकाई खिलाड़ी मथीशा पथिराना और महेश तीक्षणा हो सकते हैं.
ऋतुराज गायकवाड़, रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिचेल/मोइन अली, शिवम दूबे, रविंद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, मथीशा पथिराना, महेश तीक्षणा.
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर पीएम मोदी ने रामायण के समरसता और सेवा भाव के संदेश…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 नवंबर को भाई परमानंद जी की जयंती पर उनके स्वतंत्रता…
Varanasi News: पीएम मोदी ने वाराणसी के मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन किया. 1000…
Near Death Experience Story: ड्रग्स के ओवरडोज के बाद 19 साल के युवक की सांसें…
Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने हर्ष विहार में छापेमारी कर 5 करोड़ कीमत के 161…
PM Modi Kashi welcome: वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में सड़कों पर भारी…