आस्था

Sphatik Garland: स्फटिक की माला से मिलती है मां लक्ष्मी की कृपा, जाने कब, कैसे और कौन कर सकता है धारण

Sphatik Garland: ज्योतिष में कई रत्न और चीजे ऐसी हैं, जिनके इस्तेमाल से रुठी हुई किस्मत भी साथ देने लगती है. इन चीजों में कई दुर्लभ रत्न भी शामिल हैं. इन रत्नों में कुछ को माला बनाकर भी पहना जाता है. ऐसी ही एक माला है स्फटिक रत्न की, जिसे जादुई माला भी कहा जाता है. माना जाता है कि इसे धारण करते ही व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसने लगती है. इसके अलावा उसके व्यक्तित्व में भी एक खास तरह का आकर्षण आ जाता है.

अगर आप सभी तरह के उपाय करके हार चुके हैं और आपके जीवन में दुख और तकलीफ खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं तो आप योग्य ज्योतिष की सलाह से इस माला को धारण कर सकते हैं. इसके अलावा इस माला से अगर आप जाप भी करते हैं तो उसका लाभ मिलता है.

स्फटिक के कई और भी नाम हैं इसे क्रिस्टल, कांचमणि, बिल्लौर और क्वार्ट्ज भी कहा जाता है. वहीं इसे बेहद ही कीमती धातु हीरे का उपरत्न माना गया है.

इसे भी पढ़ें: Gomati Chakra: भगवान श्रीकृष्ण के सुदर्शन चक्र का रूप माना जाता है यह पत्थर, मिल जाए तो भाग्य भी देने लगता है साथ

इस ग्रह की शुभता पाने के लिे करें स्फटिक की माला का उपयोग

भोग-विलास और वैभव के कारक ग्रह शुक्र की शुभता पाने के के लिए भी इसका उपयोग किया जाता है. वहीं अगर आपकी कुंडली में शुक्र ग्रह अशुभ स्थिति में है तो शुक्रवार के दिन स्फटिक की माला से शुक्र के मंत्र का जाप करे. माना जाता है कि इससे आर्थिक स्थिति में तेजी से सुधार होता है.

देवी मां देती हैं मनचाहा वर

मां दुर्गा की पूजा में भी कुछ लोग इसकी माला का उपयोग करते हैं. माना जाता है कि स्फटिक की माला से मां लक्ष्मी, मां दुर्गा और मां सरस्वती के मंत्रों का जाप करने से मनचाहे फल की प्राप्ति होती है.

दूर होता है घर का क्लेश

जिस किसी के घर का माहौल ठीक नहीं रहता और हमेशा ही लड़ाई और झगड़े होते रहते हैं, उन्हें ज्योतिष के जानकार से कुंडली की जांच कराकर इस माला को पहनना चाहिए. वैवाहिक जीवन में भी मधुरता लाने के लिए इसे पहना जा सकता है. वहीं व्यापार से जुड़े लोग इसे अपनी तिजोरी या धन रखने वाली जगह पर रख सकते हैं. स्फटिक की माला रक्तचाप के मरीजों और मानसिक शांति के लिए भी लाभदायक है.

Rohit Rai

Recent Posts

बल्लभगढ़ में खूनी खेल: चाट की रेहड़ी लगाने पर खूनी संघर्ष, 45 वर्षीय शख्स की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या

बल्लभगढ़ के सेक्टर-62-64 चौक के पास चाट की रेहड़ी लगाने को लेकर हुए विवाद ने…

11 minutes ago

‘भारतीय खिलाड़ी लिखित में माफी मांगें…’ बेतुकी जिद्द पर अड़ा पाकिस्तान, बिगाड़ लिया अपना ही खेल

WCL 2026: WCL 2026 से पाकिस्तान चैंपियंस बाहर हो गई है. पीसीबी ने एनओसी देने…

19 minutes ago

‘ईरान का हाथ है…’, Flydubai हमले पर ट्रंप का बड़ा बयान, जांच के बीच बढ़ा सस्पेंस

Donald Trump: फ्लाईदुबई की फ्लाइटमें कैप्टन स्मित मच्छार पर कथित हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप…

37 minutes ago

अगले 7 घंटे मौसम का दिखेगा रौद्र रूप! 17 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today: IMD ने 6 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों…

44 minutes ago

दुष्कर्म मामले में गया था जेल, बाहर आते ही पत्नी को उतार दिया मौत के घाट! मेरठ का है मामला

Meerut Crime News: मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक महिला की हत्या…

53 minutes ago

मुजफ्फरनगर में खौफनाक सड़क हादसा: जन्मदिन मनाकर लौट रहे परिवार की गाड़ी डंपर से भिड़ी, 4 की दर्दनाक मौत

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी-लक्सर मार्ग पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जन्मदिन मनाकर…

54 minutes ago